Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ये था सैफ अली की लाडली सारा अली खान का बॉयफ्रेंड, ब्रेकअप के बाद भी करती हैं बेपनाह मोहब्बत

बॉलीवुड के खान सैफ अली खान की बेटी सारा अपनी खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं.

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और सैफ की बेटी सारा अली खान का आज जन्मदिन है. खूबसूरत सारा बॉलीवुड की एक सुपरहिट एक्ट्रेस के तौर पर दर्शकों के सामने आईं हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ बड़ी फिल्मों में काम किया है.

इसके साथ ही बहुत जल्द वो हमें बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस सारा पॉपुलैरिटी भी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. जहां उन्हें लगातार फिल्मों में काम मिलता जा रहा है. फिल्मों के साथ-साथ कई बार सारा का नाम कार्तिक आर्यन और सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ चुका है.

लेकिन ये बहुत कम ही लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस अपने लव लाइफ के बारे में बहुत पहले ही खुलासा कर चुकी हैं. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन था वो खास शख्स है जिसके प्यार में हमारी सारा अली खान दीवानी हो गई थीं.

बॉलीवुड की सुंदर एक्ट्रेस सारा फिल्मों में आने से पहले वीर पहरिया (Veer Pahariya) को डेट कर चुकी हैं. आपको बता दें वीर एक बड़ी राजनीतिक फैमिली से संबंध रखते हैं. वीर के दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशीला कुमार शिंदे हैं. बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने से पहले एक्ट्रेस सारा अली खान वीर को डेट कर चुकी हैं.

जहां इस जोड़ी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं. हालांकि कुछ वक्त साथ रहने के बाद सारा अली खान और वीर का ब्रेकअप हो गया. सैफ अली खान की बेटी सारा के अंदर एक बहुत अच्छी बात है कि वो बहुत सच्ची हैं, उनके अंदर सबसे कम दिखावा है. जिस वजह से वो बहुत पहले ही लोगों को अपने लव लाइफ के बारे में बता चुकी हैं.

Sara Ali Khan, Veer Pahariya,अपने खास इंटरव्यू में सैफ की लाडली सारा ने कहा कि वीर के अलावा मेरी जिंदगी में कोई भी कभी मेरा बॉयफ्रेंड नहीं रहा. वीर बहुत अच्छे इंसान हैं और वीर को कभी मेरे साथ रोड पर गाड़ी से उतरकर डोसा खाने में भी कभी शर्म नहीं आई.

वीर शुरुआत से ही एक सेंसिटिव इंसान रहे हैं. वीर से मेरा ब्रेकअप जरूर हुआ लेकिन उन्होंने कभी मेरा दिल नहीं तोड़ा सारा की इन सारी बातों को सुनकर लगता है कि वो वीर से आज भी कितनी मोहब्बत करती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्मों के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस हमें हाल ही में अपनी फिल्म कुली नंबर 1 में नजर आईं थीं. इस फिल्म में हमें सारा अली खान के साथ एक्टर वरुण धवन नजर आए थे.

ऐसे में अब एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं. सारा अली खान बहुत जल्द हमें अपनी फिल्म ”अतरंगी रे” में अभिनय करती हुई नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ हमें अक्षय कुमार और धनुष नजर भी दिखाई देंगे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.