Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

46 साल की उम्र में अब 1 बेटी की मां बनना चाहती हैं मलाइका, अर्जुन नहीं बेटे अरहान से एक बेटी…

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

मलाइका आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं. बॉलीवुड की ‘फिटनेस फ्रीक’ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कुछ समय पहले टीवी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के सेट पर बतौर जज के रूप में दिखाई दी थीं|

जहां वह प्रतिभाशाली बच्चों को प्रदर्शन करते देख काफी प्रभावित हुई थीं। शो के प्रतियोगियों में से एक फ्लोरिना गोगोई ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका ने यहां तक कह दिया था कि काश वह उनकी बेटी होती। वहीं अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस मलाइका ने इस बारे में खूब बातचीत की है। तो आइए आपको बताते हैं कि मलाइका ने इस दौरान क्या कहा।

दरअसल ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस मलाइका से ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ के उस स्पेशल परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया, जो उनके दिल को छू गया। एक्ट्रेस से पूछा गया कि उस समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था ?

इस पर बॉलीवुड की हीरोइन मलाइका ने कहा कि किसी भी मां के लिए बच्चों के आसपास रहना बहुत सुंदर होता है। फ्लोरिना ने मेरे दिल को छू लिया। उसका परफॉर्मेंस और वह जिस तरह से मुझसे जुड़ी है वह बहुत गहराई तक है।

Ex-couple Arbaaz Khan, Malaika Arora free from bitterness and resentment - IBTimes India

मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में कहा- किसी भी मां के लिए बच्चों के आसपास रहना बेहद खूबसूरत लम्हा होता है. मैं लड़कियों वाली फैमिली से बिलॉन्ग करती हूं और अब हम सभी के लड़के हैं. इसलिए मुझे लगता है कि मेरी भी एक लड़की होनी चाहिए. मैं अपने बेटे अरहान से बेहद प्यार करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि काश मेरे भी एक बेटी हो.

बॉलीवुड की एक्ट्रेस और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका ने बात करते हुए आगे कहा कि यह मेरे दिल में चल रही भावना है। मेरी एक बहन है, जिसके साथ मैं सभी चीजें साझा करती हूं। मेरी इच्छा है कि अगर मेरी एक बेटी होती तो मैं उसे तैयार करती और ढेर सारी बातें करती जो एक मां-बेटी करती हैं।

कई मशहूर हस्तियों ने सरोगेसी के जरिए बच्चे पैदा किए हैं और बच्चा गोद लेने का विकल्प भी चुना है तो क्या उनकी भी ऐसी कोई योजना है? इस सवाल पर मलाइका ने कहा कि मेरे कई प्यारे दोस्तों ने बच्चों को गोद लिया है और यह वास्तव में आश्चर्यजनक है कि बच्चे आपके ​जीवन में कितनी खुशी लाते हैं।

मैं अपने बेटे अरहान से एक बेटी को कैसे गोद लेना चाहिए से संबंधित बात कर चूकी हूँ। हम हर चीज के बारे में बात करते हैं और यह उन ढेर सारे विषयों में से एक है, जिन पर हमने बातचीत की है लेकिन अभी हमने कोई योजना नहीं बनाई है

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.