Tue, Oct 20, 2026 🔍 ▶️
बॉलीवुड

शादीशुदा म’र्दों से दिल लगा बैठी थी ये 6 एक्ट्रेस, आज तक कुंवारी है ये अभिनेत्रियां…!

बॉलीवुड में तमाम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी रचाई।

वहीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने प्यार तो किया लेकिन कभी शादी नहीं की। इनमें से कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी हैं जिन्होंने पहले से शादीशुदा शख्स से दिल लगा लिया। उसका नतीजा ये हुआ कि ये अभिनेत्रियां आज तक कुंवारी ही हैं।

आशा पारेख अपने जमाने के बड़े डायरेक्टर-प्रोड्यूसर नासिर हुसैन से प्यार किया करती थीं। नासिर पहले से शादीशुदा थे। उनकी शादी आयशा हुसैन से हुई थी। आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी में बताया है कि वह नासिर हुसैन की ना हो सकीं इसीलिए कभी शादी ही नहीं की।

परवीन बॉबी महेश भट्ट से दिल लगा बैठी थीं। महेश भट्ट ने अपनी पत्नी को त’ला’क दिये बिना परवीन बॉबी के साथ रहना शुरू भी कर दिया था। लेकिन दोनों की कभी शादी नहीं हुई। कुछ समय बाद महेश भट्ट वापस अपनी पत्नी के पास लौट गए। परवीन बॉबी भी ताउम्र कुंवारी ही रहीं।

तब्बू का नाम साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के साथ काफी चर्चा में रहा था। नागार्जुन तब पहले से शादीशुदा थे। नागार्जुन से दिल लगाने से पहले तब्बू ने साजिद नाडियाडवाला से सगाई की थी। हालांकि कुछ कारणों से दोनों की सगाई टूट गई थी।

नगमा ने भी कभी शादी नहीं की। नगमा का नाम भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली संग जुड़ा। दोनों अकसर साथ देखे जाते थे। हालांकि सौरव पहले से शादीशुदा थे इसलिए इनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। सौरव से अलग होने के बाद नगमा हमेशा कुंवारी ही रहीं।

सुष्मिता सेन भी पहले से शादीशुदा विक्रम भट्ट को दिल दे बैठी थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। विक्रम भट्ट से अलग होने के बाद सुष्मिता को दोबारा प्यार तो हुआ लेकिन उन्होंने आज तक शादी नहीं रचाई है।

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी अब तक कुंवारी ही हैं। उनका नाम शादीशुदा मनोज वाजपेयी के साथ जुड़ा था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.