Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

फटी जींस पर ज्ञान देने वाली कंगना के ट्रांसपेरेंट ब्रालेट पहनने पर मचा बवाल, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

कंगना रनौत को उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है.

हालांकि कभी-कभी उनकी बेबाकी उन्हीं पर भारी भी पड़ जाती है. सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत अब इंस्टाग्राम पर ट्रोल हो रही हैं. कंगना रनौत ने अपनी फिल्म धड़क की रैप पार्टी से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनकी वजह से वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं.

कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं कंगना
कंगना रनौत ने जिन फोटोज को शेयर किया था, जिसमें वह सफेद कलर की ट्रांसपेरेंट ब्रालेट और सफेद पैंट्स पहने नजर आ रही हैं. ऐसे में यूजर्स को वह समय याद आ गया है जब कंगना रनौत ने हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के कपड़ों पर कमेंट किया था और उन्हें खरी-खरी सुनाई थी.

एक यूजर ने लिखा, ‘वो तुम ही हो न जिसने बॉलीवुड के दूसरे एक्टर्स और रिहाना के कपड़ों पर सवाल उठाए थे? अब क्या हो गया?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये वही एक्ट्रेस है न जिसने फटी जींस और भारत की संस्कृति पर लेक्चर दिया था.’ एक अन्य यूजर ने तो सीधा सवाल ही कर डाला, ‘ये क्या पहना है?’


कंगना ने फटी जींस पर दिया था ज्ञान
बता दें कि कुछ समय पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के फटी जींस पहनने को गलत बताया था, जिसपर देशभर की महिलाओं संग बॉलीवुड की एक्ट्रेसेज ने उन्हें करारा जवाब दिया था. ऐसे में कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा था कि यंग महिलाओं को उनसे क्लासी अंदाज में जींस पहनना सीखना चाहिए.

कंगना ने फटी जींस पहने हुए अपनी फोटोज शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा था, ‘अगर आपको फटी जींस पहननी है तो ध्यान रखें कि आप मेरे जैसे कूल दिखें, ताकि देखने वाले को लगे कि आप स्टाइलिश हैं ना कि एक भिखारी हैं, जिसे इस महीने मां-बाप से पैसे नहीं मिले. ज्यादातर यंग लोग आजकल ऐसे ही दिखते हैं.’

इन फिल्मों में कर रहीं काम
कंगना रनौत के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्होंने बुडापेस्ट में अपनी फिल्म धाड़क का शूट पूरा कर लिया है. इसके अलावा वह जयललिता की बायोपिक थलाइवी और इंदिरा गांधी की बायोपिक इमरजेंसी में भी नजर आने वाली हैं. तेजस नाम की एक वॉर ड्रामा फिल्म भी कंगना के पास है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.