Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

पहली बार कैमरे में कैद हुए सैफ-करीना के तीसरे बेटे जेह अली खान, क्यूटनेस में तैमूर रह गए पीछे

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान कई कारणों के चलते इस समय सुर्खियों में आई हुई हैं.

हाल ही में इनकी ‘प्रेग्नेंसी बा’इ’बल’ किताब रिलीज हुई है, जिसमें करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली समस्याओं पर और वजन बढ़ने को लेकर कई चीजों पर खुलकर लिखा है.

जेह
करीना ने इस किताब में दूसरे बेटे के नाम के बारे में भी बताया है. दरअसल, एक्ट्रेस के दूसरे बेटे का नाम जेह (जहांगीर) रखा गया है. करीना ने जेह को फरवरी के महीने में जन्म दिया था, लेकिन उसके बाद से ही वह इन्हें मीडिया से बचाती आई हैं.

जेह की एक भी फोटो सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई. अब करीना ने बेटे को फैन्स से रू-ब-रू कराया है. दरअसल, पिता रणधीर कपूर ने बांद्रा वाले घर में लंच रखा, जहां करिश्मा कपूर, करीना, सैफ और जेह समेत तैमूर भी वहां पहुंचे.

पैपराजी के कैमरे में करीना के दूसरे बेटे की फोटो कैप्चर हुई है. देखते ही देखते करीना के बेटे जहांगीर की यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. स्काई ब्लू कलर की ड्रेस में जेह करीना और सैफ संग रणधीर कपूर के घर के अंदर जाते नजर आए.

करीना कपूर खान
शुक्रवार की सुबह करीना ने बेटे की एक झलक फैन्स को दी थी. दरअसल, वह नाश्ता कर रही थीं और जेह खिलौनो से खेल रहे थे. हालांकि, करीने ने जेह का फेस नहीं दिखाया था, लेकिन अब उनका चेहरा पैपराजी के कैमरे में कैद हो गया है.

लंच के दौरान करीना सफेद टी-शर्ट और ब्लैक टाइट्स में नजर आईं. वहीं, सैफ अली खान ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था. करिश्मा कपूर ब्राउन और ब्लैक जियोमेट्री प्रिंट ड्रेस में नजर आईं.

जेह
बता दें कि करीना कपूर खान बेटे जहांगीर के नाम के चलते सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस इनसे काफी पॉजिटिव वे में डील कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वर्कफ्रंट पर करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में आमिर खान उनके अपोजिट होंगे. इससे पहले भी करीना और आमिर साथ में काम कर चुके हैं.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.