Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अब क्या कियारा से निकाह करोगे! आमिर-कियारा का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने किया ट्रोल

आमिर खान (Aamir Khan) पिछले दिनों अपने तलाक को लेकर खूब खबरों में आए थे.

कई लोगों ने आमिर और किरण (Aamir And Kiran) के इस अलगाव को गलत भी ठहराया था. लेकिन इन सबके बावजूद आमिर और किरण कई मौकों पर साथ दिखे. हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

मास्क उतारने की जद्दोजहद
आमिर खान (Aamir Khan) का कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कियारा के ईयररिंग में मास्क फंसा हुआ दिखाई दे रहा है. कियारा खूब कोशिश करती हैं लेकिन मास्क नहीं निकाल पातीं. उसके बाद मिस्टर परफेक्शनिस्ट आते हैं और बहुत ध्यान से कियारा की मदद करने की कोशिश करते हैं. लेकिन फिर भी मास्क नहीं निकल पाता. कियारा फिर मास्क से निजात पाने की कोशिशों में लग जाती हैं और आखिरकार उनकी ये जद्दोजहद खत्म हो जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लोगों ने किया ट्रोल
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और आमिर खान (Aamir Khan) के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा-‘शायद जल्द ही कियारा आमिर खान’, दूसरे यूजर ने लिखा कि दूसरा ब्याह रचाने की तो नहीं सोच रहे, एक और यूजर ने लिखा कि अब इससे निकाह पढ़ना है.

kiara aamirकियारा की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 12 अगस्त को रिलीज हो चुकी है. फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं जो कि शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका में हैं जबकि कियारा उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा बनी हैं. इसके अलावा कियारा आडवाणी ‘जुग जुग जियो’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘मिस्टर लेले’ में भी दिखने वाली हैं.

आमिर की आने वाली फिल्म
वहीं आमिर अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग खत्म कर चुके हैं. फिल्म में आमिर के अपोजिट करीना कपूर हैं. यह हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स मुख्य किरदार में दिखे थे. लाल सिंह चड्ढा पिछले साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना को देखते हुए इसे टालना पड़ा. अब यह इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.