Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

ट्रांसपरेंट ड्रेस पर ट्रोल हुई कंगना भड़की, एक और तस्वीर शेयर कर लिखा- सनातन धर्म का ज्ञान देने वालों…

कंगना रनौत बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के साथ-साथ बयानों को लेकर भी काफी फेमस है.

वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. जो कई बार उन्हें भारी भी पड़ चुका है लेकिन कंगना ने कभी हार नहीं मानी. और डटकर हर चीज का सामना किया. हाल ही में कंगना की ब्रालेट पहने पार्टी करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसकी वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया. लेकिन कंगना ने चुप रहने की जगह उन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

कंगना ने दिया ट्रोल्स को करारा जवाब
इन सभी लोगों को करारा जवाब देते हुए कंगना ने इंस्टा स्टोरी में एक पेंटिंग शेयर की, जिसमें प्राचीन भारतीय लिबास पहने हुए एक महिला नजर आ रही थी. इस पेंटिंग को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि, जो लोग मुझे सनातन धर्म का ज्ञान दे रहे हैं, कृपया समझिए आप Abrahamic जैसे लग रहे हैं.

ब्रालेट को लेकर ट्रोल करने वालों पर भड़की Kangana Ranaut, पुरानी पेंटिग शेयर कर कहा- सनातन धर्म का ज्ञान देने वालों, तुम...
ट्रांस्पेरेंट ब्रालेट पहनने पर ट्रोल हुई कंगना
दरअसल, कंगना ने हाल ही में बुडापेस्ट में अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग खत्म की है. जिसके बाद उन्होंने पूरी टीम के साथ एक पार्टी की. पार्टी में कंगना ने ट्रांस्पेरेंट ब्रालेट और व्हाइट पेंट पहनी थी. जिसे देखकर कई लोगों ने उन्हें संस्कृति की दुहाई देते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया.

लोगों ने किए ऐसे कमेंट
कंगना की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूज़र्स ने लिखा कि आपको ट्रांस्पेरेंट ब्रा बनने की क्या जरूरत थी. वहीं दूसरे ने लिखा कि, जब आपने अपनी इमेज एक सभ्य सनातन महिला की बनाई है तो इस सबकी क्या ज़रूरत है. दो चेहरे किसी के भी खराब होते हैं. एक और यूजर ने लिखा कि इस तरह की तस्वीरें नहीं पोस्ट करनी चाहिए, क्योंकि आप रोल मॉडल हो.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.