Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

स्वतंत्रता दिवस पर Sana Khan ने पति अनस संग लहराया भारत का झंडा, भारत को लेकर बोली ये बात, हुई जमकर तारीफ

बिग बॉस 6 की एक्स कंटेस्टेंट रही सना खान (Sana Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.

आए दिन वो अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. इन दिनों वो अपने पति अनस के साथ मालदीव (Maldives) में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. वहीं से वो लगातार अपनी फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं. वहीं एक बार फिर वो एक फोटो की वजह से खूब चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत का झंडा लहराती हुई नजर आ रही हैं. जिसकी वजह से वो खूब सुर्खियों में बनी हुई है.

सना खान ने लहराया भारत का झंडा
सना खान (Sana Khan) ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. फोटो में देखा जा सकता है कि, उनके साथ उनके पति अनस भी नजर आ रहे हैं और वो पति के साथ भारत का झंडा लहरा रही हैं. फोटो में दोनों के हाथों में झंडा देखा जा सकता है. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन मेंलिखा है ‘Saare jahaan se Acha Hindustan hamara ????????’. फैन्स को उनका ये फोटो खूब पसंद आ रहा है. फैन्स उनके इस अंदाज की खूब तारीफें भी कर रहे हैं.

फैन्स के यूं आए रिएक्शन
सना खान (Sana Khan) ने जो फोटो शेयर की है. उस फोटो पर अब तक 140 हजार से ज्यादा लाइक और 1160 कमेंट भी आ चुके हैं. वहीं फैन्स भी कमेंट कर लगातार उनकी तारीफें कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है ‘स्लिम हूं , तू हिन्दू है , है दोनों इंसान , ला मैं तेरी गीता पढ़ लूं , तू पढ़ ले कुरान , इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर है मेरा बस एक ही अरमान एक थाली में खाना खाए सारा हिन्दुस्तान !!! जय हिन्द , जय भारत’. वहीं दूसरे ने लिखा है ‘ये असली देशभक्ति है’.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.