Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा बनने जा रही हैं सलमान की रिश्तेदार, इस शख्स से करने जा रही हैं शादी

फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा उन एक्ट्रेस में से एक है जो बहुत कम चकाचौंध में रहती है. केवल अपनी फिल्मों के चलते ही वे सुर्खियों में आना चाहती है. सोनाक्षी सिन्हा 2 जून 1987 को पटना में पैदा हुई थी. सोनाक्षी ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग्ग से अपनी एक्टिंग लाइफ की शुरुआत कर दी थी. यह फिल्म एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में है. कुछ लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि अब सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद सलमान खान की रिश्तेदारी में आ जाएगी. दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्मी जीवन की शुरुआत सलमान खान के साथ की और सोनाक्षी सिन्हा दबंग फिल्म में सलमान खान के साथ आई थी. दबंग फिल्म की सक्सेस के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड में सक्सेस हो गई थी. आखिर क्यों कुछ लोग सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान को लेकर बातें कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर लोग क्यों कह रहे हैं कि सोनाक्षी सलमान की रिश्तेदार बनने वाले है.

मशहूर फिर एक्टर सलमान खान न जाने कितने लोगों को फिल्म जगत में जगह दी हैं. अगर एक्ट्रेस की बात करें तो इनमें कैटरीना, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन फर्नांडीज समेत कई अन्य कई एक्ट्रेस शामिल है. अगर हम सोनाक्षी सिन्हा की बात करें तो दबंग फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा से पहले सलमान खान के दोस्त रहे गोविंदा की बेटी नर्मदा फिल्म में आना चाहती थी. पर तब तक सलमान खान ने शत्रुघ्न सिन्हा से वादा कर दिया था कि वह उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को फिल्म में जगह देंगे. इतना मालूम चलने के बाद ही गोविंदा ने सलमान खान से बात करना छोड़ दिया था.

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग फिल्म के साथ-साथ और भी कई हिट फिल्में की हुई है. पर इसके बाद भी सोनाक्षी सिन्हा अब बिना काम के हो गई है. यही कारण है कि वह फिर से सलमान खान के नजदीक आती दिखाई दे रही है. मगर इस बार नजदीक आने का कारण कोई फिल्म नहीं बल्कि रिश्तेदारी है. सही सुन रहे है आप, अब सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की रिश्तेदार बनने वाली है. दरअसल सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के रिश्तेदार कैसे बनेगी चलिए बताते हैं. आपको पता है कि सलमान खान के घर में सभी शादीशुदा हैं मगर सलमान खान कुंवारे हैं. पर सोनाक्षी सिन्हा सलमान से नहीं बल्कि किसी और के लिए चर्चित है.

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा बंटी सचदेवा को डेट कर रही है. आपको बता दें कि बंटी सचदेवा रिश्ते में सलमान खान के भाई सोहेल खान के सगे साले लगते हैं. वहीं सोनाक्षी सिन्हा बंटी सचदेवा से शादी कर लेती है तो सीधे रूप से सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के घर ही आ जाएगी. यही कारण है कि अब सोनाक्षी सलमान की रिलेटिव बन सकती है. वैसे सोनाक्षी और बंटी शादी कर रहे है या नहीं इसे लेकर भी कुछ स्पष्ट बात सामने नहीं आई है. बता दें कि दोनों फैमिली को ये रिश्ता तो कबूल है. मगर दोनों ने अभी इस बात की घोषणा नहीं की है.”.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.