Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

स्वरा भास्कर से यूजर ने पूछा– अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखोगी? मिला जवाब– नहीं मुझे सुलेमान पसंद है

करीना-सैफ के बेटे जहांगीर के नाम को लेकर

जारी विवाद के बीच सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को ट्रोल किया गया। स्वरा को निशाना बनाते हुए कहा गया कि क्या तुम अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखोगी।

दरअसल, स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया था कि ‘किसी दम्पति ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वो दम्पति आप नहीं हैं – पर आपको इस पर राय है कि नाम क्या है और क्यूं हैं और आपके दिमाग में ये एक मुद्दा है। जिससे आपकी भावनाएं आहत हैं… तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं!

उन्होने ये ट्वीट करीना कपूर और सैफ अली खान द्वारा अपने दूसरे बेटे का नाम जहांगीर अली खान रखे जाने के बाद उनको ट्रोल किए जाने को लेकर किया था। जिस पर एक यूजर ने जब स्वरा से पूछा कि तुम अपने बेटे का नाम औरंगजेब रखोगी, तो स्वरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘मुझे सुलेमान पसंद है।’

इसी बीच करीना कपूर ने भी ट्रोल्स को जवाब देते हुए साफ कर दिया कि वह इन नेगेटिव चीजों पर ध्यान नहीं देती है। उन्होने कहा कि मैं काफी पॉजिटिव इंसान हूं और मैं अपने आस-पास भी पॉजिटिविटी और खुशियां रखना चाहती हूं। देखिए कोविड 19 से क्या हुआ, सभी अब एक-दूसरे के क्लोज आ गए हैं। तो हमें इसके बारे में सोचना चाहिए।’


उन्होने कहा, ‘मैं अब मेडिटेशन करती हूं और इन सब बातों को नजरअंदाज करती हूं। हर सिक्के के 2 पहलू होते हैं। अगर पॉजिटिविटी है तो नेगेटिविटी भी रहेगी। लेकिन काश ये नेगेटिविटी नहीं होती क्योंकि हम 2 मासूम बच्चों के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन हम पॉजिटिव और खुश रहेंगे।’

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.