Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अफगानिस्तान में शूट हुई हैं ये बॉलीवुड फ़िल्में, एक्टर्स को मिली थीं तालिबान से धमकी

अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

अफागानिस्तान से बॉलीवुड का नाता भी रहा है। कई फिल्में न केवल अफागानिस्तान के हालात पर बनी हैं, बल्कि वहां कई फेमस फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। हेमा मालिनी-फिरोज खान (Hema Malini- Feroz Khan) , अमिताभ बच्चन-श्रीदेवी (Amitabh Bachchan_ Shridevi) समेत कई बड़े कलाकारों ने अफगानिस्तान में फिल्मों की शूटिंग की है। अफगानिस्तान की अलग-अलग खूबसूरत लोकेशन और वहां के हालात पर बनी फिल्मों को उन दिनों भी शूट करना आसान नहीं होता था। बता दें कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान तालिबान (Talibaan) ने धमकी भी दी थी। तो चलिए जानें, कि बॉलीवुड की किन फिल्मों की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई और किन फिल्मों में वहां के हालात को दिखाया गया था।


अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। अफागानिस्तान से बॉलीवुड का नाता भी रहा है। कई फिल्में न केवल अफागानिस्तान के हालात पर बनी हैं, बल्कि वहां कई फेमस फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। हेमा मालिनी-फिरोज खान (Hema Malini- Feroz Khan) , अमिताभ बच्चन-श्रीदेवी (Amitabh Bachchan_ Shridevi) समेत कई बड़े कलाकारों ने अफगानिस्तान में फिल्मों की शूटिंग की है। अफगानिस्तान की अलग-अलग खूबसूरत लोकेशन और वहां के हालात पर बनी फिल्मों को उन दिनों भी शूट करना आसान नहीं होता था। बता दें कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान तालिबान (Talibaan) ने धमकी भी दी थी। तो चलिए जानें, कि बॉलीवुड की किन फिल्मों की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई और किन फिल्मों में वहां के हालात को दिखाया गया था।

संजय दत्त की फिल्म तोरबाज़ की शूटिंग भी अफगानिस्तान में हुई थी। फिल्म में संजय दत्त ने काबुल की इंडियन एंबेसी में रहने वाले एक ऐसे भारतीय डॉक्टर का रोल प्ले किया था जो अपनी बीवी और बच्चे को खो चुका था। फिल्म के डायरेक्टर गिरीश मलिक के मुताबिक अफगानिस्तान में शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण था।

फिरोज़ खान और हेमा मालिनी की फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग भी अफगानिस्तान में हुई थी। बॉलीवुड की ये पहली फिल्म थी जिसकी शूटिंग अफगानिस्तान में की गई थी। फिरोज खान मूल रूप से अफगानी थे और धर्मात्मा में हेमा मालिनी ने अफगानी कबीली लड़की का रोल भी किया था।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की फिल्म खुदा गवाह की शूटिंग भी अफगानिस्तान में हुई थी। अमिताभ के लिए तो मुजाहिदीन ने एक दिन के लिए लड़ाई भी रोक दी थी, ताकि वह शहर घूम सकें।


साल 2005 में आई फिल्म काबुल एक्सप्रेस की शूटिंग भी अफगानिस्तान में हुई थी। तब तक तालबिनियों का वर्चस्व बढ़ चुका था और काबुल एक्सप्रेस की शूटिंग के दौरान तालिबानियों ने जॉन अब्राहम और अरशद वारसी के साथ ही पूरी टीम को धमकी दी थी। तब कुछ दिनों के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी थी, लेकिन अफगानिस्तान से तालिबान के सफाये के बाद डायरेक्टर कबीर खान ने फिल्म को काबुल में फिल्माया था।


1975 में फिल्म धर्मात्मा के बाद फिरोज़ खान ने अपने बेटे फरदीन खान की डेब्यू फिल्म जानशीन की भी शूटिंग अफगानिस्तान में ही की थी।

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.