Sun, Nov 1, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सनी देओल की गदर 2 के लिए बिजनेस बना रही 22 साल पुरानी गदर, रंग लाई री-रिलीज की तरकीब

Gadar Ek Prem Katha Box Office Collection Day 5: सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने री-रिलीज की तरकीब अपनाई और 22 साल पहले आई गदर एक प्रेम कथा को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया, जो गदर 2 के लिए अच्छा मार्केट बना रही है।

साल 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म के ग्राफिक्स को 4K में अपडेट किया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बता ये है कि फिल्म को देखने के लिए भीड़ भी इकट्ठा हो रही है। इसके साथ ही प्रोड्यूसर्स की गदर को री-रिलीज करने की तरकीब काम आती हुई दिख रही है, क्योंकि ये गदर 2 के लिए रिलीज से पहले अच्छे बिजनेस की उम्मीद जगा रही है।

वीकेंड पर बढ़ा फिल्म का कलेक्शन

गदर एक प्रेम कथा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 9 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म ने 5 दिनों में ठीक-ठाक बिजनेस भी कर लिया। गदर ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 30 लाख के साथ खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन 45 लाख  और तीसरे दिन 55 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड पर गदर एक प्रेम कथा ने 1.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

5वें दिन कमाए इतने करोड़

अब गदर री-रिलीज के वर्क डेज पर की गई कमाई की बात करें तो फिल्म ने सोमवार को 30 लाख का बिजनेस किया। वहीं, मंगलवार को कलेक्शन में कुछ गिरावट देखने को मिली। बॉलीवुड मूवी रिव्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, गदर ने 13 जून को 23 लाख का नेट कलेक्शन किया।

कब रिलीज होगी गदर 2

सनी देओल का एक्शन जल्द एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। फिल्म इस स्वतंत्रता दिवस के करीब 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इस बार फिल्म की लीड तारा सिंह पाकिस्तान अपने बेटे के लिए जाने वाले है। फिल्म में उनके बेटे का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है, जो पुरानी गरद में भी तारा सिंह के बेटे बने थे।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.