Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

न पट्टी दिखी न टांके, एक्सीडेंट की खबरों के बीच शाहरुख को फिट देखकर फैंस हुए Confuse

सुपरस्टार शाहरुख खान चोटिल होने की खबरों के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर स्वस्थ नजर आए। सर्जरी के बाद न पट्टी दिखी न टांके, ऐसे में लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अभिनेता की नाक पर मामूली चोट लगने की खबरें सामने आई थी।

खान के एक करीबी सूत्र ने से कहा, ‘‘ यह खबरें गलत हैं।” मुंबई हवाई अड्डे पर खान एक दम स्वस्थ नजर आए और उनके चेहरे पर चोट का कोई निशान नहीं था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में वह  नीले रंग की ‘हुडी’ और काली टोपी, हल्के नीले रंग की जींस और पीले रंग का चश्मा पहने नजर आए।PunjabKesari

इस दौरान किंग खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटा अबराम खान भी साथ थे। जहां लोगों ने खान को ठीक- ठीक देखकर राहत की सांस ली, तो वहीं लोग सर्जरी की झूठी  अफवाह फैलाए जाने को लेकर नाराज हैं।PunjabKesari

वीडियो में देख सकते हैं कि शाहरुख खान हवाई अड्डे से सीधा  अपनी कार में घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने किसी से बात नहीं की। शाहरुख खान के चोटिल होने की खबरें आने के बाद मंगलवार को ट्विटर पर #शाहरुखखान ‘ट्रेंड’ करने लगा था।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.