Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कोई जाता है दरगाह अजमेर शरीफ तो कोई पहनता है हाथों में दो-दो घड़ी, कामयाबी के लिए ऐसे हथकंडे अपनाते हैं ये सितारे

देश में अंधविश्वास से जुड़ी कई कहानियां हैं।

आम लोगों की बात भी न करें तो राजनीति से लेकर क्रिकेट तक हर जगह बड़े बड़े नामों के साथ कुछ न कुछ अंधविश्वास जुड़ा है। कोई इस अंधविश्वास को अपनी सफलता से जोड़कर देखता है तो कोई अपनी कुर्सी को बचाने के लिए इसका सहारा लेता है। बॉलीवुड में सेलेब्रिटी चाहें जितना आधुनिक बनने का दावा करें लेकिन ज्यादातर किसी न किसी अंधविश्वास को मानते हैं। बॉलीवुड में अंधविश्वास को मानने वाले सितारों की फेहरिस्त में कई बड़े नाम शामिल हैं। वो नाम जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कई सौ करोड़ का कारोबार करती हैं।

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड में अभिनेताओं के साथ साथ कई निर्देशक भी अपनी फिल्म के अच्छे परफॉर्मेंस की ख्वाहिश में अंधविश्वासों में यकीन करते हैं। वो फिल्मों के रिलीज होने से पहले अक्सर इन अंधविश्वासों को दोहराते नजर आते हैं। खैर हम इसे आस्था से जोड़कर भी देख सकते हैं। जानिए बॉलीवुड के कौन कौन से अभिनेता, अभिनेत्री और निर्देशक अंधविश्वासों को मानते हैं?

एकता कपूर
टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर अपने हर काम की शुरुआत से पहले ज्योतिषियों की राय लेती हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से लेकर, शूटिंग की जगह तो वो सब ज्योतिष के मुताबिक करती हैं। वो अपने हाथों में ज्योतिष के हिसाब से अंगुठियां भी पहनती हैं। ज्योतिष को लेकर उनमें जबरदस्त आस्था है।

सलमान खान
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान फिल्मों में हर तरह के रोल निभाते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो भी एक अंधविश्वास को मानते हैं। दरअसल सलमान अपने हाथों में फिरोजा ब्रेसलेट पहनते हैं। ये ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान ने दिया था। सलमान इसको अपनी सलामती का रक्षक मानते हैं।

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खुद को अंधविश्वासी तो नहीं मानते हैं लेकिन वे अंक ज्योतिष पर यकीन करते हैं। शाहरुख की गाड़ियों का नंबर 555 है। इसके अलावा आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की हार से परेशान होकर उन्होंने टीम की जर्सी का रंग बदलकर बैंगनी करवा दिया था।

कटरीना कैफ
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कटरीना वैसे तो मूल रूप से ब्रिटेन की रहने वाली हैं। लेकिन बॉलीवुड में काम करने के दौरान वो भी अंधविश्वासों में यकीन करने लगी हैं। फिल्म नमस्ते लंदन की रिलीज से पहले वो अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर चढ़ाने गईं थीं और फिल्म को इसके बाद बेहद शानदार सफलता मिली थी। इसके बाद कटरीना अक्सर अपनी फिल्म की रिलीज से पहले अजमेर शरीफ पर चादर चढ़ाती हैं।

रणवीर सिंह
रणवीर सिंह
अपने ड्रेसिंग सेंस और एनर्जी के लिए मशहूर रणवीर सिंह भी एक अंधविश्वास को मानते हैं। दरअसल फिल्म के सेट पर वो बीमार और चोट के शिकार होने लगे थे। ऐसा कहा जाता है कि अपने घर के बड़ों के कहने पर उन्होंने पैर में काला धागा बांधना शुरू किया।

राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी
अपने पति राज कुंद्रा के चलते नकारात्मक खबरों में बनी हुईं शिल्पा शेट्टी भी एक अंधविश्वास को मानती हैं। शिल्पा ने एक बार कहा था कि आईपीएल के दौरान जब भी उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का मैच होता था तो हाथ में दो घड़ियां पहनती थीं। वो मानती थीं कि इससे उनकी टीम को सफलता मिलती है।

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.