Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Pavitra Punia ने एजाज खान संग गोवा में बिताया क्वालिटी टाइम, कपल की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Pavitra Punia and Eijaz Khan Vacation Photos: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एजाज खान के साथ गोवा में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं।

एजाज खान संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं पवित्रा पुनिया: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। पवित्रा पुनिया ने बीते साल अपने बॉयफ्रेंड टीवी एक्टर एजाज खान के साथ सगाई कर ली थी। दोनों की पहली मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस में हुई थी। इस बीच पवित्रा पुनिया की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो एजाज खान के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में पवित्रा पुनिया और एजाज खान क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं।

पवित्रा पुनिया ने शेयर कीं फोटोज: टीवी अदाकारा पवित्रा पुनिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो एजाज खान के साथ चिल कर रही हैं।

गोवा में मौज-मस्ती कर रहे हैं पवित्रा और एजाज: पवित्रा पुनिया और एजाज खान इन दिनों गोवा में छुट्टियां मना रहे हैं। इन फोटोज पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

बारिश में एन्जॉय कर रहे हैं पवित्रा और एजाज: इन तस्वीरों में पवित्रा और एजाज खान बारिश में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

फैंस की फेवरेट हैं पवित्रा और एजाज की जोड़ी: पवित्रा और एजाज की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दोनों की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है।

बेहद खूबसूरत हैं पवित्रा पुनिया: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया बेहद खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

बिग बॉस में हुई थी पवित्रा और एजाज की मुलाकात: पवित्रा और एजाज की लव स्टोरी की शुरुआत भी इस घर से हुई। बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में हैं और जल्द शादी रचाने वाले हैं।

 

पवित्रा और एजाज ने दिया था फैंस को सरप्राइज: बीते साल अक्टूबर के महीने में ही एजाज-पवित्रा ने इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया था। अब फैंस को इन दोनों की शादी का इंतजार है।

इस एक्टर को डेट कर चुकी हैं पवित्रा: टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने कई टीवी शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। एजाज खान से पहले पवित्रा ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.