Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Karan Deol ने वाइफ द्रिशा के साथ रोमांटिक डेट की एंजॉय, सनी देओल की बहू ने मॉर्डन लुक के साथ फ्लॉन्ट किया मंगलसूत्र

Karan Deol and Drisha Acharya: देओल फैमिली ने अपने बेटे करण देओल की शादी अभी हाल ही में काफी धूमधाम से की थी.  इसी साल 18 जून को करण देओल अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधे. इस समय कपल अपना हनीमून टाइम काफी एंजॉय कर रहा है. करण लगातार इंस्टाग्राम हैंडल पर  वाइफ द्रिशा संग अपनी रोमाटंकि फोटो शेयर कर रहे हैं.

डेट नाइट पर गया कपल
करण और द्रिशा शादी के बाद अपना हनीमून टाइम खूब एंजॉय कर रहे हैं. बीते दिन न्यूली वेड कपल रोमांटिक डेट नाइट एंजॉय करता नजर आया. करण ने अपनी इस स्पेशल नाइट की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है. इस दौरान न्यूली मैरिड कपल ने एक दूसरे के साथ जमकर तस्वीरें भी क्लिक कराईं. फिलहाल इंटरनेट पर करण और द्रिशा की डिनर डेट की फोटो काफी वायरल हो रही हैं. खास बात ये है कि तस्वीरों में द्रिशा अपने मंगलसूत्र को भी फ्लॉन्ट करती नजर आईं.

 

लव बर्ड्स का कूल ड्रेस अप
यह खूबसूरत लव बर्ड्स मनाली की वादियों में अपने गोल्डन लाइफ टाइम को जी रहा है. अपनी डेट नाइट पर द्रिशा ने ऑरेंज एंड व्हाइट स्ट्रिप ड्रेस कैरी की थी. द्रिशा ने अपने आउटफिट के साथ में ब्राउन चेक का हैंगिंग बैग कैरी किया था. वहीं सनी देओल के बेटे करण व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पेंट में काफी डेशिंग लग रहे थे. दोनों के फेस पर स्माइल उनकी शादी के बाद की खुशी को जाहिर कर रही थी.

करण का द्रिशा के लिए प्यार
करण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन तमाम खाने-पीने की चीजों को भी शेयर किया, जो कपल ने अपने डिनर के लिए मंगाई थी. अपनी और द्रिशा की फोटो के साथ में करण ने अपना प्यार जताते हुए एक रेड हर्ट इमोजी भी पोस्ट किया.

कपल का एडवेंचर ट्रिप
इससे पहले भी करण देओल ने केन्या से अपनी वाइफ के साथ में फोटो शेयर की थी. कपल ने साथ में जंगल का टूर करते हुए वीडियो भी अपलोड किया था. दोनों लोइसाबा कंजरवेंसी में साथ में घूने गए थे.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.