Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

विक्रम भट्ट से लव अफेयर पर सालों बाद अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, “कहा मेरा करियर बर्बाद हो गया”

Ameesha Patel on Vikram Bhatt: अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चे में बनी हुई है. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया है. दरअसल अमीषा पटेल ने विक्रम भट्ट के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोला है. एक्ट्रेस ने विक्रम भट्ट कि साथ रिलेशनशिप पर अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार किया था. जिस वजह से उनके करियर पर काफी असर पड़ा था.  इस बीच अब एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर फिर से खुल के बात की है जिसके वजह से वह चर्चे में बनी  हुई है.

अमीषा पटेल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म ‘कहो न प्यार है’ से की थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद अमीषा पटेल ‘गदर’ और ‘भूल-भूलैया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में  बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं. अमीषा पटेल ने अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा कि, इस इंडस्ट्री में ईमानदार लोगों की कोई जगह नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं ईमानदार हूं क्योंकि मेरे लिए जिंदगी ब्लैक एंड व्हाइट है और आप मेरे साथ जो देखते हैं वही आपको मिलता है.

कई साल अकेले रही हैं अमीषा पटेल-

अमीषा पटेल ने आगे कहा कि मैं ऐसी व्यक्तित्व की हूं जो अपना दिल अपनी आस्तीन पर रखती हूं. और ये मेरी लाइफ की सबसे बड़ी कमी ये है कि मैंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार की. जिसका असर मेरे करियर पर पड़ा. इसके बाद मैने अपनी जिन्दगी में 12-13 सालों तक किसी को नहीं आने दिया, मैं अपने लाइफ में सिर्फ सकुन चाहती हूं.

आपके मालुम हो कि एक्ट्रेस अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट करीब 5 साल तक रिलेशन में थे.  हालांकि जब  विक्रम भट्ट की फिल्म 1920 रिलीज के पहले ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.