Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘भाबीजी घर पर है’ फेम Vidisha Srivastava ने बेटी को दिया जन्म, बताया अपनी लाडली का नाम

टेलीविजन अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव (Vidisha Srivastava) ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से शोबिज की दुनिया में शुरुआत की थी। सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से टीवी स्क्रीन पर कदम रखने से पहले वह कई तेलुगु फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इसके बाद, वह ‘कहत हनुमान जय श्री राम’ जैसे अनगिनत अन्य टेलीविजन धारावाहिकों का हिस्सा रहीं। हालांकि, यह सिटकॉम ‘भाभीजी घर पर हैं’ में उनका अभिनय था, जिसने उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलाई। अब अभिनेत्री सातवें आसमान पर हैं, क्योंकि वह मदरहुड जर्नी को शुरू कर चुकी हैं।

विदिशा श्रीवास्तव बनीं मां, दिया बेटी को जन्म
‘ईटाइम्स’ के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में विदिशा श्रीवास्तव ने 11 जुलाई 2023 को अपनी बच्ची के आगमन की घोषणा की। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि अपने बच्चे को जन्म देने से पहले उन्होंने 18 घंटे से अधिक समय तक लेबर पेन को सहन किया था। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे इतने लंबे समय तक असहनीय दर्द सहने के बाद यह उनकी बच्ची का चेहरा ही था जिसने उन्हें तुरंत इससे राहत दिलाई।

उन्होंने कहा, “यह 18 घंटे लंबी डिलीवरी था और मैं असहनीय दर्द में थी। यह नॉर्मल डिलीवरी हुई है, लेकिन जैसे ही मैंने अपनी बेटी को देखा, हर दर्द और परेशानी गायब हो गई। अपनी बेटी को अपने सामने देखना एक चमत्कार जैसा लगा।”

विदिशा ने बताया अपनी बेटी का नाम
साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए विदिशा ने उन नामों के बारे में सवालों के जवाब दिए, जो उन्होंने और उनके पति सयाक पॉल ने अपनी बेटी के लिए तय किए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि वे कई नामों के बारे में सोच रहे हैं और ‘आद्या’ नाम को फाइनल करने की सोच रहे हैं। नई मां ने इस नाम के बारे में बात भी की और कहा कि यह देवी दुर्गा का पर्यायवाची नाम है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि आद्या नाम शक्ति का भी प्रतीक है और भगवान शिव का पर्यायवाची नाम भी है।

विदिशा श्रीवास्तव ने काम पर वापस आने के बारे में किया खुलासा
उसी साक्षात्कार में विदिशा ने इसके बाद अपना काम फिर से शुरू करने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बात की। बता दें कि वह अपनी गर्भावस्था के आखिरी चरण तक शूटिंग कर रही थीं और अपनी डिलीवरी से ठीक दो हफ्ते पहले उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लिया था। हालांकि, इस बारे में बात करते हुए कि काम पर वापस लौटने के बारे में बताया कि अभी कुछ समय के लिए वह जितना हो सके, अपनी बेटी के साथ टाइम बिताना चाहती हैं।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.