Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Ileana D’cruz के होने वाले बच्चे का पिता कौन? सामने आईं ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें, बिन ब्याही मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस

Ileana D’Cruz Boyfriend Pics: इलियाना डिक्रूज ने कुछ टाइम पहले अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. तब से हर कोई ये जानने के लिए बेताब था कि उनके होने वाले बच्चे का पिता कौन है? फाइनली एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्री मैन का खुलासा कर दिया है. इलियाना ने बॉयफ्रेंड संग अपनी ‘डेट नाइट’ से रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं.

इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड का दिखाया क्लियर चेहरा
सोमवार सुबह इलियाना डिक्रूज ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हार्ट वाली इमोजी के साथ बॉयफ्रेंड संग अपनी कोजी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया. तस्वीरों में  इलियाना एक स्ट्रैपी रेड आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं एक्ट्रेस के मिस्ट्री मैन को ब्लैक शर्ट में देखा जा सकता है. एक्ट्रेस तस्वीरों में अपने मिस्ट्री मैन के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिख रहा है. इलिया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए  डेट नाइट मेंशन किया है.

इलियाना ने इससे पहले अपने पार्टनर की ब्लर तस्वीर की थी शेयर
बता दें कि पिछले महीने भी इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड की धुंधली तस्वीर शेयर की थी. उस तस्वीर में मिली एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड की झलक लेटेस्ट तस्वीरों से मैच करती हैं. वैसे इलियाना ने अभी अपने मिस्ट्री मैन का चेहरा ही रिवील किया है उन्होंने ये खुलासा नहीं किया है कि वो कौन हैं और क्या करते हैं. दिलचस्प बात ये है कि रूमर्स थे कि इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट को डेट कर रही हैं लेकिन अब एक्ट्रेस की अपने बॉयफ्रेंड संग शेयर की गई तस्वीरों के बाद इन कयासों पर ब्रेक लग गया है.

 

 

 

वैसे इलियाना फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को काफी एंजॉय कर रही हैं. कुछ टाइम पहले एक्ट्रेस ने अपने बेबी मून की तस्वीरें भी शेयर की थी. इस दौरान इलियाना अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई थीं.

 

 

इलियाना डिक्रूज वर्कफ्रंट
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘अनफेयर एंड लवली’ में नजर आएंगी. इसमें उनके साथ रणदीप हुडा भी होंगे. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास विद्या बालन, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी है.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.