Wed, Oct 28, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Faisal Khan Buys A Mercedes: पापा चलाते थे ऑटो, अब बेटे ने खरीदी लग्जरी कार, महाराणा प्रताप फेम फैजल खान घर लाए मर्सिडीज

Faisal Khan Buys A Mercedes: टीवी एक्टर फैजल खान ने हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज ‘भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. फैजल ने अपनी एक्टिंग और डांसिंग से बहुत कम उम्र में ही फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी. फैजल ने अपनी इस करियर जर्नी में काफी स्ट्रगल किया है. उनके पिता एक ऑटो ड्राइवर थे. लेकिन फैजल ने हमेशा टैलेंट से अपने पिता को प्राउड फील कराया है. अब फैजल ने लग्जरी गाड़ी खरीद अपना सपना पूरा किया है.

उन्होंने अपनी फर्श से अर्श तक की इस जर्नी के बारे में बात की है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जो कि काफी इमोशनल कर देने वाला है. वीडियो में फैजल के पापा ऑटो चलाते दिख रहे हैं और मां पीछे बैठी है. फिर फैजल गाड़ी लेकर आते हैं और अपने पेरेंट्स को ऑटो से उतारकर गाड़ी में बैठाते हैं.

फैजल ने पूरा किया अपना सपना

ETimes को दिए इंटरव्यू में फैजल ने बताया कि उन्होंने मर्सिडीज कार खरीद कर अपने सपनों को पूरा किया है. एक्टर ने बताया कि वो लंबे समय से गाड़ी लेना चाहते थे और लगभग शोबिज में एक दशक तक रहने के बाद उन्होंने अपने लिए एक लग्जरी गाड़ी खरीद ली है.

 

फैजल ने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं. मैं लंबे समय से ये कार लेना चाहता था और अब मैंने ये खरीद ली है. अपने सपने पूरे कर लिए हैं. मैं बहुत आभारी हूं. मुझे लगता है कि मैं खुद को यह लग्जरी देने के लायक हूं.’

 

फैजल के पापा थे ऑटो ड्राइवर
आगे फैजल ने कहा, ‘हर कोई मेरी जर्नी के बारे में जानता है. मेरे पापा ऑटो ड्राइवर थे और एक प्वॉइंट पर इस तरह के सपने नामुमकिन लगते हैं. लेकिन मैं मेहनत करके इसे साकार करना चाहता था. मैं अपने पेरेंट्स को हर लग्जरी-कम्फर्ट देना चाहता हूं. आज मैं अपनी फैमिली को ये बड़ी गाड़ी लाया हूं. मैं बहुत खुश हूं.’

 

इन शोज में किया है फैजल ने काम
फैजल ने झलक दिखलाजा 8, डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 2, डांस के सुपरकिड्स  और डीआईडी डांस का टशन जैसे कई रियलिटी शोज किए हैं और विनर भी बने हैं. उन्हें पिछली बार धर्म योद्धा गरुड़ में देखा गया था.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.