Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

तिलक-छापा लगाए बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे Akshay Kumar, हाथ जोड़कर हर-हर महादेव का लगाया जयकारा

Akshay Kumar Visits Babe Kedarnath Temple: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) मंगलवार को उतराखंड में बाबा केदारनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के सामने अपना मत्था टेककर आशीर्वाद लिया है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह केदारनाथ मंदिर के अंदर अपनी सिक्योरिटी के साथ एंटर करते हुए दिख रहे हैं. उनके आस-पास फैंस की भीड़ भी साफ नजर आ रही है.

अक्षय ने लगाया हर- हर महादेव का जयकारा 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अक्षय कुमार का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अक्षय कुमार ने अपने माथे पर लाल और पीले रंग का तिलक-छापा लगाया हुआ है. अक्षय कुमार ब्लैक हाफ टी-शर्ट और मैचिंग कलर के पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं. भगवान के दर्शन करने के बाद अक्षय कुमार मंदिर से बाहर निकलते हैं और फैंस के प्रति अपने दोनों हाथ जोड़कर आभार प्रकट करते हैं.  इसके साथ ही वह हर-हर महादेव का जयकारा भी लगाते हैं. बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इन दिनों देहरादून में शूटिंग कर रहे हैं.

 

अक्षय ने शेयर की केदारनाथ मंदिर की फोटो

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें बाबा केदारनाथ मंदिर की सुंदर झलक देखने को मिल रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘जय बाबा भोलेनाथ’. एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस हर-हर महादेव कमेंट कर रहे हैं. इस तस्वीर को अभी तक 3 लाख 96 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

 

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का म्यूजिक वीडियो ‘क्या लोगे तुम’ कुछ दिनों पहले लॉन्च हुआ है, जिसे फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है. गाने में अक्षय कुमार के साथ अमायरा दस्तूर की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है. इसके अलावा अक्षय कुमार के पास ओह माय गॉड, बड़े मियां छोटे मियां और कैप्सूल गिल जैसी फिल्में हैं जो एक के बाद एक सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.