Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दिलीप कुमार की नातिन का हुस्न है कयामत, 17 साल बड़े अभिनेता से की शादी

कुछ समय पहले दिलीप कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कहा.

दिलीप कुमार के दुनिया से जाने के बाद उनके कई रिश्तेदार सामने आये. बॉलीवुड के दिग्गज़ और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो की नातिन इन दिनों खूब सुर्ख़ियों में हैं.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी और अपने हुस्न से जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal) की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है. दिलीप कुमार की नातिन सायशा की प्रोफेशनल लाइफ से ज़्यादा पर्सनल लाइफ सुर्ख़ियों में रही है.

दरअसल एक्ट्रेस सायशा ने साल 2019 में साउथ के मशहूर अभिनेता आर्या से शादी की थी. शादी के दौरान सायशा जहां 21 साल की थी तो वहीं आर्या की उम्र करीब 38 साल थी.

Sayyeshaa saigal and arya becomes parents दिलीप कुमार-सायरा बानो की नातिन सायशा के घर आई नन्हीं परी, पति आर्या हैं साउथ फिल्मों के सुपरस्टार - lifeberrys.com हिंदीदोनों के बीच 17 वर्ष की उम्र का फासला है लेकिन दोनों की बॉन्डिंग कमाल की है. हर कोई इस कपल की तारीफ करता है.

हाल ही में दिलीप कुमार साहब की नातिन सायशा और आर्या एक बच्चे के माता-पिता भी बने हैं. इनकी लव लाइफ भी फिल्म सेट से ही शुरू हुई थी. बताया जाता है कि फिल्म ‘गजनीकांत’ की शूटिंग दोनों के बीच मोहब्बत की कहानी शुरू हुई थी .

गौरतलब है कि कि दक्षिण की फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में भी दिलीप कुमार की नातिन सायशा ने तहलका मचाया है.

CELEBRITY PICS: Sayesha Saigal with babyदिलीप कुमार साहब की नातिन दिग्गज़ अभिनेता अजय देवगन के साथ हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं. अजय के साथ सायशा को फिल्म ‘शिवाय’ में देखा गया था.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.