Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

क्या Aamrapali Dubey और निरहुआ ने कर ली है शादी? ‘मंडप’ से वायरल हुई तस्वीर देख फैंस हुए कंफ्यूज, जानिए क्या है सच

Mandap First Look Poster: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav )उर्फ ‘निरहुआ’ हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों ने कई सुपहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं. आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं और इनकी फिल्मों की रिलीज का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं. वहीं इन सबके बीच इन दोनों एक्ट्रेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देख हर कोई हैरान और कंफ्यूज हो गया है. चलिए जानते हैं आखिर तस्वीर में क्या है.

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने कर ली शादी?
आम्रपाली दुबे और निरहुआ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, तस्वीर में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव दूल्हा-दुल्हन के लिबास में मंडप में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर फैंस हैरान हैं और सवाल कर रहे हैं कि क्या इन दोनों ने शादी कर ली है. तो बता दें कि ये तस्वीर इन भोजपुरी स्टार्स की शादी की तस्वीर नहीं है बल्कि ये इनकी अपकमिंग फिल्म ‘मंडप’ का नया पोस्टर है.

 

 

आम्रपाली दुबे ने शेयर किया है अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर
बता दें कि आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मंडप’ का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ‘मंडप’ के पोस्टर में दोनों दूल्हा-दुल्हन बने बैठे नजर आ रहे हैं. इससे ये तो हिंट मिल गया है कि ये अपनी आने वाली फिल्म में पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे.

आम्रपाली दुबे और निरहुआ के डेटिंग के हैं रूमर्स
आम्रपाली  दुबे और निरहुआ की जोड़ी हिट मानी जाती है. रियल लाइफ में भी इन दोनों के डेटिंग करने के रूमर्स हैं. हालांकि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं. वहीं डेटिंग अफवाहों पर दोनों ने हमेशा यही कहा है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.