Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Kalki Koechlin: बिना शादी मां बनने पर एक्ट्रेस कल्कि ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए बताई शादी न करने की वजह

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि अपने शादी को लेकर चर्चा में रहीं। करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करिश्मा कपूर, स्वर्गीय श्रीदेवी, अभिनेत्री रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी जैसी कई अभिनेत्री हैं जिन्होंने पहले से शादीशुदा इंसान के साथ शादी की है।

इसके अलावा कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जो कि बिना शादी के ही मां बनी हैं। कल्कि ककलेन(Koechlin) भी ऐसी अभिनेत्री हैं जो कि बिना शादी के ही मां बनी हैं। इसके लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जाता है। अब एक्ट्रेस ने खुद को ट्रोल करने वाले यूजर्स को करारा जवाब (Koechlin Replied Trollers) देते हुए शादी न करने की वजह बताई है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने शादी न करने को लेकर अपनी बात सबके सामने रखी। एक्ट्रेस ने बताया कि शादी न करने का फैसला काफी अच्छा था। एक्ट्रेस कल्कि ककलेन ने कहा कि वो पहले ही डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी कर चुकी थी और अब वो डिवोर्सड हैं। तलाक के बाद जब वो गाय हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में आई तो उन्हें और उनके पार्टनर को शादी में किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं थी। इस कारण हमने शादी न करने का फैसला लिया। एक्ट्रेस का कहना है कि हमने शादी न करने का फैसला सोच विचार के बाद लिया। वो और उनके पार्टनर गाय हर्शबर्ग साथ में हैं और खुश हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस कल्कि ककलेन और उनके पार्टनर गाय हर्शबर्ग की एक बेटी है। साल 2020 में कल्कि ने बेटी को जन्म दिया था। दोनों अक्सर बेटी के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हुए नजर आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द मेड इन हेवन सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा गोल्डफिश में वो अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगी।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.