Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सलमान खान को एयरपोर्ट पर CISF अफसर ने रोका, वीडियो देख लोग बोले- सैल्यूट है

सलमान खान और कटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए रूस रवाना हो गए हैं.

दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. ऐसे में पैपराजी सलमान खान से फोटो की रिक्वेस्ट करती रही और सलमान एयरपोर्ट में जाने लगे. इस दौरान CISF के एक जवान ने जांच के लिए सलमान खान को गेट पर ही रोक दिया.

सलमान खान
एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आप सलमान खान को एयरपोर्ट की तरफ जाते देख सकते हैं. उनके साथ उनकी टीम है और कई फोटोग्राफर उनसे तस्वीर की मांग कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि सलमान दो महीने के लिए विदेश जा रहे हैं तो एक बढ़िया शॉट दे जाएं.

सलमान खान एयरपोर्ट के गेट की तरफ बढ़ते हैं, जहां टिकट और आईडी की जांच चल रही है. ऐसे में CISF का एक जवान सलमान खान को अंदर जाने से रोक देता है. साथ ही वह पैपराजी को पीछे हटने के लिए कहता है. इसके बाद सलमान टीम के साथ खड़े हो जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अब उस अफसर की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है. यूजर्स के लिए CISF का जवान हीरो बन गया है, जिसमें सलमान खान को सेलिब्रिटी नहीं बल्कि एक आम इंसान की तरह ट्रीट करते हुए गेट पर जांच के लिए रोका.

सलमान खान के साथ कटरीना कैफ भी मुंबई एयरपोर्ट पर मौजूद थीं. कटरीना यहां ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने ब्लैक जींस, शूज और स्वेटशर्ट पहनी थी. साथ ही ब्लैक मास्क भी लगाया था.

कटरीना कैफ
बता दें कि ‘टाइगर 3’ फिल्म एक था टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले टाइगर जिंदा है फिल्म आई थी, जो पहली फिल्म का सीक्वल थी. इस बार सलमान खान, इमरान हाशमी से मुकाबला करते नजर आएंगे.

फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है. कोरोना महामारी के बीच सलमान खान, कटरीना कैफ और उनकी फिल्म की टीम शूटिंग में व्यस्त है. अब विदेश के शिड्यूल को पूरा करने के लिए सभी दो महीने के लिए रूस चले गए हैं.

कटरीना कैफ
वैसे हाल ही में खबर आई थी कि कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सगाई कर ली है. हालांकि दोनों की टीम ने इस खबर को झूठा बताया है. माना जाता है कई कटरीना और विक्की लंबे समय से रिश्ते में हैं.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.