Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Kiara Advani Pregnancy : सिद्धार्थ के साथ शादी से पहले ही कियारा आडवाणी होना चाहतीं थीं प्रेग्नेंट! एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Kiara Advani Pregnancy : बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का पुराना वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बात कर रही है।

 

 

कियारा आडवाणी ने खुद किया खुलासा
‘सत्यप्रेम की कथा’ में धूम मचाने के बाद कियारा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में है। एक्ट्रेस का पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में चर्चा कर रही है। 11 का का वीडियो गुड न्यूज़ फिल्म के प्रमोशन के वक्त का है। जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंट होने की अपनी इच्छा के बारे में बात की है। एक्ट्रेस कह रही है कि मैं केवल इसलिए प्रेग्नेंट होना चाहती हूं, जिससे मैं सब कुछ खा सकूं। जो मैं खाने की इच्छुक हूं। बच्चा लड़की हो या लड़का, यह मेरे लिए मायने नहीं रखता। बस फीट होना जरूरी है।

जैसलमेर में की थी शादी
बता दें कि इसी साल 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस राजस्थान के जैसलमेर के शाही फोर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसमें इनके करीबी दोस्त और फैमिली के लोग शामिल हुए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का प्यार फिल्म शेरशाह के वक्त परवान पर चढ़ा था। तभी से दोनों के रिश्तों की काफी चर्चाओं हुई और अंततः दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

बात कियारा आडवाणी की वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में उन्होंने कार्तिक आर्यन के संग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में दिखीं। अब इन दिनों वो छुट्टियों पर अपने पति सिद्धार्थ के साथ निकली हुई हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.