Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Watch: Vatsal Sheth और इशिता दत्ता की रातों की उड़ी नींद, रात के 3 बजे तक नहीं सोता बेटा, कपल ने Video में दिखाई झलक

Vatsal Sheth Ishita Dutta On Parenting: टीवी के बेहद पॉपुलर कपल इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर में इन दिनों जश्न का माहौल है. दरअसल दृश्यम एक्ट्रेस ने 19 जुलाई को प्यारे से बेटे को जन्म दिया था. तब से ये कपल इस नए पेरेंटिंज फेज को एंजॉय कर रहे हैं. वहीं अब वत्सल और इशिता ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी नई डेली रूटीन की झलक शेयर की है.

बेटे के आने से वत्सल और इशिता की रातों की नींद उड़ी
वत्सल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुबह 3 बजकर 24 मिनट पर एक वीडियो शेयर किया था. वीडियो में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस इशिता अपने नन्हे प्रिंस को सुलाने और अपने लिटिल मंचकिन के मुताबिक अपने शेड्यूल को एडजस्ट करते हुए नजर आ रही थी.  इसके बाद माता-पिता मुस्कुराते हैं और कैमरे पर अपना सिर “NO” में हिलाते हैं, जिसका मतलब था उनका बेबी अभी भी जाग रहा था.  उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “स्लीपलेस नाइट्स के लिए (चीयर्स).”

 

 

वीडियो पर तमाम सेलेब्स कर रहे कमेंट
कपल के इस वीडियो पर उनके फ्रेंड्स अब मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक्ट्रेस श्रिया सरन ने लिखा, “क्लब में आपका स्वागत है. अब तक की सबसे अच्छी स्लीपलेस नाइटें.” पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस लता सबरवाल ने भी लिखा, “मैं इसे पूरी तरह से समझ सकती हूं और इससे जुड़ सकती हूं.” एक्टर नील नितिन मुकेश, निशी सिंह और सचिन पारिख ने भी कमेंट सेक्शन में न्यू पेरेंट्स के लिए अपना प्यार जताया.

वत्सल और इशिता दत्ता ने साल 2017 में की शादी
बता दें कि वत्सल और इशिता टीवी शो ‘रिश्तों का सौदागर, बाजीगर’ के सेट पर मिले थेऔर फिर इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया. इस कपल ने बाद में  2017 में शादी कर ली और इस साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. वत्सल ने समुद्र किनारे से अपनी और इशिता की एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी और इसे कैप्शन दिया, “बेबी ऑन बोर्ड.” फोटो में, वह इशिता के बेबी बंप को किस करते हुए नजर आए थे.

वर्क फ्रंट की बात करें तो इशिता दत्ता को आखिरी बार दृश्यम फ्रेंचाइजी में देखा गया था. फिल्म में उन्होंने अजय देवगन और श्रिया सरन की बेटी का रोल प्ले किया था. वहीं, वत्सल शेठ हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के साथ ‘नागिन 6’ में नजर आए थे.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.