Wed, Oct 21, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कभी बोल्ड दिखने वाली सना खान ने की थी आ’त्मह’त्या की कोशिश, ध’र्म की खातिर की मौलाना से शादी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan)

अब मनोरंजन जगत को अलविदा कह चुकी हैं, पूर्व एक्ट्रेस इन दिनों अपने शौहर मुफ्ती अनस सैयद के साथ मालदीव में हैं. जहां सना उनके साथ खूब एन्जॉय कर रही हैं. आज सना का जन्मदिन है. सना का जन्म 21 अगस्त 1988 को मुंबई में हुआ था. एक्ट्रेस ने कई टीवी सीरियल, बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. जहां उन्हें असली फेम बिग बॉस में मिला था. एक्ट्रेस शुरुआत से ही बेबाक रही हैं. जहां वो अक्सर कई बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब सना ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का भी फैसला लिया था. जी हां, आज हम उसी बारे में बात करने जा रहे हैं.

Sana Khan Melvin
सना खान का अफेयर मशहूर डांस कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ था, जहां ये जोड़ी काफी समय तक साथ में ही दिखाई देती थी. लेकिन एक दिन अचानक ही सना और मेलविन के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में आ गई. सना ने मेलविन पर उन्हें धोखा देने और उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि वो पूरी तरह से टूट गईं थीं और डिप्रेशन में थीं, उस दौरान उन्होंने कई सारी गोलियां भी खा ली थीं. सना ने कोरियोग्राफर पर इलजाम लगाते हुए कहा था कि उन्हें ये जानकर सबसे ज्यादा दुख हुआ कि मेलविन ने एक कम उम्र की लड़की को ग’र्भ’व’ती कर दिया था. उन्होंने बताया कि वो अपनी स्टूडेंट के साथ ही प्यार भरी बातें किया करते थे.

सलमान खान के साथ सना खान के अच्छे रिश्ते रहे हैं, सलमान ने एक्ट्रेस को बहुत सपोर्ट किया. इतना ही नहीं सलमान खान ने सना को अपनी फिल्म ‘जय हो’ में भी मौका दिया था. इसके साथ ही वो हमें बिग बॉस सीजन 6 में भी नजर आईं थीं. लेकिन इस बीच उन्होंने मनोरंजन जगत से अपना रिश्ता तोड़कर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया से अपनी सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था, इसके साथ ही एक पोस्ट लिखकर उन्होंने सभी को बताया था कि अब वो ध’र्म के रास्ते पर निकल पड़ी हैं. जिस वजह से वो अब मनोरंजन जगत से दूर जा रही हैं.

सना खान ने अपने इस खास पोस्ट में लिखा था कि ”मैंने जब अपने मजहब में तलाश किया तो मुझे पता चला कि दुनिया की ये जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी से बेहतर बनाने के लिए है. जिस वजह से मैं अब पैदा करने वाले के मुताबिक जिंदगी गुजारने जा रही हूं.” एक्ट्रेस अब अपने पति के साथ रहती हैं जहां वो सोशल मीडिया पर भी इ’स्लाम से जुड़ी बातों को खूब शेयर करती हैं.

साभार

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.