Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सावन के चौथे सोमवार भक्ती में लीन दिखे Sanjay Dutt, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

Sanjay Dutt: सावन का महीना चल रहा है और सावन के चौथे सोमवार में एक्टर संजय दत्त भक्ति में लीन नजर आए. सोमवार को एक्टर संजय दत्त ने अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया. एक्टर ने हाल ही में अपना 64वां जन्मदिन मनाया है. उन्होंने ये तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं जिसमें वो शिवलिंग पर जलाविषेक करते नजर आ रहे हैं.

संजय दत्त ने मुंबई स्थित अपने घर पर सोमवार को शिव पूजा की. उन्होंने पूजा के दौरान कई फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं. एक्टर पूरे मन से शिवजी की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. एक्टर ने ये पूजा अपनी घर की छत पर आयोजित की थी. शेयर की गई तस्वीरों में पंडित नजर आ रहें हैं. वहीं संजय दत्त सफेद कुर्ते पायजामें में नजर आ रहे हैं.

 

एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “आज शानदार शिव पूजा की, हर हर महादेव!” इस पोस्ट पर एक्टर की काफी जमकर तारीफ हो रही है, एक यूजर ने लिखा कि शूटिंग में व्यस्त रहने के बाद भी आप सावन में शिवजी की पूजा इतने अच्छे से की, तो वहीं एक ने हर- हर महादेव तो कईयो ने जय महाकाल लिखा.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.