Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Urfi Javed ने फिर मचाया गदर, इस बार ऐसी चीज से बनाई ड्रेस, पास भटकने से भी डरेंगे लोग!

Urfi Javed एक बार फिर नए अवतार में दुनिया के सामने आ गई हैं. लेकिन इस बार उर्फी ने ऐसी ड्रेस बनाई है कि कोई भी पास फटकने से पहले चार बार सोचेगा. जी हां…उर्फी ने नई ड्रेस का ब्लाउज स्क्रू से बनाया है, जिसमें हसीना ने शार्प वाला साइड बाहर की तरफ रखा है. आइए, यहां देखते हैं उर्फी जावेद के नए आउटफिट की तस्वीरें…

उर्फी जावेद इस बार एक अलग ही लेवल की खतरनाक ड्रेस पहने नजर आई हैं. उर्फी ने नई ड्रेस का ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज ब्लैक लैदर पर स्क्रू फिक्स करके बनाया है. उर्फी ने अपने ब्लाउज पर छोटे-बड़े हर किस्म के स्कू लगाए हैं.

खतरनाक ब्रालेट के साथ उर्फी ने एक हाई स्लिट लैदर स्कर्ट कैरी की है. उर्फी की यह स्कर्ट एक गोल से ब्रोच से कमर पर टिकी है.उर्फी जावेद ने अपना नया लुक बिना किसी ताम-झाम के अपने गुलाबी बालों को चोटी बांधकर पूरा किया है.

उर्फी जावेद के नए लुक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगी हैं. साथ ही लोगों ने हसीना की ड्रेस पर तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.