Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बॉडीगार्ड की शादी में पहुंचे Kartik Aryan, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज तो फैंस बोले- ये होती है दोस्ती

Kartik Aryan Attend Bodyguard Marriage: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी अटेंड की है. इस दौरान कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर सचिन के साथ फोटोज भी शेयर की और शादी की मुबारकबाद दी. कार्तिक के इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करने के बाद फैंस ने कार्तिक की जमकर तारीफ की और उन्हें बहुत ही उदार और डाउन टू अर्थ बताया.

रविवार को इंस्टाग्राम पर कार्तिक ने दो तस्वीरें शेयर की. पहली फोटो में कार्तिक ने क्लोजअप शॉट दिया, जिसमें कार्तिक सचिन और उसकी पत्नी पोज दे रहे थे. दूसरी फोटो में कार्तिक ने कई मेहमानों के साथ फोटोज शेयर की.

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि बधाई हो! सचिन और सुरेखा, तुम दोनों की मैरिज लाइफ हैप्पी बनी रहे. जैसे ही कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की तो फैंस शुरू में तो इस शादी वाले कपल को पहचान नहीं पाए, लेकिन जैसे ही फैंस ने सचिन का चेहरा देखा तो उन्होंने तुंरत सचिन को पहचान लिया कि सचिन कार्तिक के बॉडीगार्ड थे. पिछले साल भी कार्तिक ने अपने बॉडीगार्ड सचिन का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद फैंस ने जमकर कमेंट किए थे. 

 

 

 



इंस्टाग्राम पर शेयर की बॉडीगार्ड की शादी की तस्वीरें

अब कार्तिक आर्यन ने दोबारा ऐसा ही इम्प्रेसिव काम किया है. फैंस ने तारीफ करते हुए लिखा कि अपना वक्त निकालकर अपने बॉडीगार्ड की शादी अटेंड करने वाले कार्तिक काफी उदार हैं. वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि यह सचिन के लिए कितना मीनिंगफुल होगा, ब्यूटीफुल साउल…तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि कार्तिक ने येलो शर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखी थी. कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर सचिन की शादी की फोटोज शेयर की और सचिन और सुरेखा को शादी की बधाई दी. इसके अलावा कार्तिक ने शादी में आए मेहमानों के साथ भी फोटो क्लिक कराई.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.