Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Giorgia Andriani Stylish Looks: ना पहनी, ना कमर पर बांधी; जॉगिंग के लिए निकली हसीना ने टी-शर्ट को ऐसे किया यूज

Giorgia Andriani ना तो फिल्मों में ज्यादा दिखती हैं और ना ही फिल्मी पार्टीज में ही स्पॉट की जाती हैं. लेकिन इसके बावजूद ये हसीना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने का मौका हाथ से जाने नहीं देतीं. इसकी वजह है उनका स्टाइल और उनका म़ॉर्निंग वॉक लुक. जिस तरह अरबाज खान Arbaaz Khan की एक्स वाइफ Malaika Arora जिम लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं तो वहीं अरबाज की गर्लफ्रेंड अपने मॉर्निंग वॉक लुक से हलचल मचाए रखती हैं.

 

 

एक बार फिर Giorgia Andriani नी को पैपराजी ने स्पॉट किया तो वो खबरों में आ ही गईं. इस दौरान एक बात ने यूजर्स का ध्यान भी खींच लिया. स्पोर्ट्स ब्रा और टाइट लेगिंग पहने Giorgia Andriani को यूं तो लाइमलाइट चुराने की जरूरत नहीं थी लेकिन फिर भी उन्होंने कुछ ऐसा किया था कि हर किसी की नजरें उधर ही जा टिकीं. Giorgia Andriani ने ना तो टी-शर्ट पहनी थी और ना ही उसे कमर पर बांधा बल्कि अलग ही अंदाज में जॉर्जिया ने इसे गले में बांध रखा था और उनका यही अलग सा स्टाइल फैंस ने भी नोटिस कर लिया.

अरबाज संग नाम जुड़ने से रहती हैं चर्चा में

Giorgia Andriani एंड्रियानी का नाम सबसे पहले तब चर्चा में आया जब वो अरबाज खान के साथ स्पॉट हुई थीं. अक्सर दोनों हॉलीडे पर साथ नजर आते रहे हैं जिसके बाद ही लोगों ने Giorgia Andriani एंड्रियानी को सर्च करना शुरू किया. वो एक विदेशी डांसर और एक्ट्रेस हैं जो इटली की रहने वाली हैं. भारत में करियर बनाने के इरादे से आईं Giorgia Andriani का अब तक का करियर भले ही खास नहीं रहा लेकिन अरबाज खान संग रिश्ते में आने के कारण उन्होंने सुर्खियां खूब बटोरी हैं. वहीं वो अरबाज से उम्र में भी काफी छोटी हैं और अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे से ब्रेकअप कर चुके हैं और सिर्फ अच्छे दोस्त हैं.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.