Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Esha Deol ने शेयर की पिता के साथ बचपन की फोटो, बोलीं- मेरी…

Esha Deol किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हालांकि उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया पर वो एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस Hema Malini और Dharmendra की बड़ी बेटी ईशा देओल ने हाल ही में पापा के साथ बिताए गए अपने बचपन के दिनों को याद करते सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इस फोटो में पापा- बेटी के बीच की बॉन्डिंग काफी शानदार लग रही है। उनकी ये फोटो काफी वायरल हो गई है और फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं। ईशा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है।

 

 

पिता-बेटी की खूबसूरत फोटो
फोटो में आप देख रहे हैं कि ईशा देओल ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। ईशा अपने पापा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं जो सोफे पर आराम फरमा रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए ईशा ने लिखा, ”कभी समझ नहीं आया कि बचपन में मैं तस्वीरों में सीधा चेहरा क्यों नहीं रख पाती। मुझे लगता है कि यह मेरे अंदर की नौटंकी को समझाता है 80 के दशक में अपने प्यारे पापा के साथ उनके एक आउटडोर शूट पर @आपकाधारम #थ्रोबैकथर्सडे #पिताबेटी #प्यार #मायहीरो #पापा #धर्मेंद्र #एशादेओल #आभार।

Esha Deol और धर्मेंद्र पहले आ चुके हैं सुर्खियों में
आपको बता दें कि इससे पहले भी ईशा देओल और धर्मेंद्र की उस गुप्त पोस्ट के बाद सुर्खियों में थे, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी हेमा मालिनी और बेटियों ईशा और अहाना से व्यक्तिगत रूप से बात न करने के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा, ”ईशा, अहाना, हेमा और मेरे सभी प्यारे बच्चे… मैं तख्तानी और वोहरा को प्यार करता हूं और आप सभी का दिल से सम्मान करता हूं… उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से बात कर सकता था… लेकिन… ”

करण देओल की शादी के बाद सामने आया ये संदेश
पता हो कि, Dharmendra का ये संदेश सनी देओल और पूजा देओल के बेटे करण देओल की शादी के बाद सामने आया, जिसमें हेमा और उनकी बेटियां शामिल नहीं हुईं। बाद में, ईशा ने अपनी शादी की एक तस्वीर साझा करके अपने पिता के साथ अपने मजबूत रिश्ते को दिखाया। उन्होंने लिखा, ”लव यू पापा। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं आपसे बिना शर्त प्यार करती हूं और आप यह जानते हैं। खुश रहें और हमेशा खुश और स्वस्थ रहें। तुमसे प्यार है।”

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ
आपको बताते चलें कि, धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे बॉबी और सनी देओल हैं।

बाद में, उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की और वे दो बेटियों, ईशा और अहाना देओल के माता-पिता बने। हालांकि उनकी दूसरी शादी सुर्खियों में छा गई थी।

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.