Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जूते पहनकर तिरंगा फहराने पर ट्रोल हुईं Shilpa Shetty, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब

77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Shilpa Shetty ने अपने मुंबई स्थित घर पर तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया. उन्होंने इन्स्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया और फैन्स को इंडीपेंडेंस डे की शुभकामनाएं दीं लेकिन कुछ लोगों को शिल्पा का ऐसा करना रास नहीं आया. ट्रोलर्स ने शिल्पा को एक वजह से ट्रोल करना भी शुरू कर दिया.

 

 

क्यों हुई Shilpa की ट्रोलिंग?
दरअसल, Shilpa Shetty ने जो तिरंगा फहराते हुए वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वो परिवार के साथ दिखाई दी रही हैं. तिरंगा फहराते हुए शिल्पा और बाकी सभी लोग जूते पहने हुए हैं और कोई भी नंगे पांव नहीं है. बस इसी वजह से ट्रोलर्स को मौका मिल गया और उन्होंने शिल्पा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक ट्रोलर ने लिखा, जब आप तिरंगा फहराते हैं तो मेरा मानना है कि आपको झंडे की रस्सी अपने फुटवियर उतारकर ही थामना चाहिए. इस बाद के पक्ष में कई लोग आ गए और शिल्पा को तिरंगा फहराने के नियम न पता होने की बात पर ट्रोल करने लगे.

Shilpa ने भी दिया करारा जवाब
Shilpa ने भी बढ़ती ट्रोलिंग देख अपना आपा नहीं खोया. उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी बात कहते हुए करारा जवाब दे डाला. उन्होंने इन्स्टाग्राम स्टोरीज पर गूगल सर्च का एक स्क्रीनशॉट डाला जिसमें लिखा था, क्या जूते पहनकर झंडा फहरा सकते हैं? इसके जवाब में लिखा था, इंडिया में फ्लैग कोड के मुताबिक जूते पहनकर तिरंगा फहराने पर कोई मनाही नहीं है. अपने फैक्ट्स चेक करके आइए और दफा हो जाइए. इस दिन नफरत और निगेटिविटी मत फैलाइए. इसके बाद शिल्पा ने एक पोस्ट में लिखा, मुझे तिरंगा फहराने के रूल्स पता हैं, तिरंगे और मेरे देश के प्रति मेरे सम्मान पर कोई सवाल ही नहीं है, मैं गर्व से भारतीय हूं. उनकी इस बात पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर फिर उनकी तारीफ की. वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी.

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.