Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Sapna Chowdhary ने सिर पर चुन्नी ओढ़ ‘पानी छलके’ पर किया धमाकेदार डांस, जलवे देख खूब मारी लोगों ने सीटियां

Sapna Chowdhary का हाल ही में गाना ‘पानी छलके’ रिलीज हुआ थाl इस गाने को अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैंl वहीं इस गाने में सपना चौधरी ने जमकर ठुमके लगाए हैंl सपना चौधरी का यह गाना तेरी अंखियों का यो काजल और गजबण पानी गाने के बाद काफी लोकप्रिय हुआ हैl सपना चौधरी ने इस गाने पर उत्तर प्रदेश के हरदोई में परफॉर्म भी किया थाl इस वीडियो को अब तक 2 करोड़ 58 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैंl

Sapna Chowdhary में इस वीडियो को कई लोगों को टैग भी किया था और उनका यह वीडियो वायरल हो गया थाl हाल ही में सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के बारे में बताते हुए लिखा था, ‘यह सब आपका प्यार है, जिसकी वजह से सपना, सपना चौधरी हैl हाल फिलहाल में जब खुद बड़ी-बड़ी कंपनियों के मुंह से यह सुन रही हूं कि यूट्यूब इतना डाउन है कि जिन सुपरस्टारों का गाना पहले ही दिन एक करोड़ से खुलता था, उनका टोटल 1 करोड़ नहीं कर पा रहा पर हमारा गाना पानी छलके कई महीनों से यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है और टोटल 10 करोड़ पार करते हुए 2022 का सबसे बड़ा गाना बना है और खास बात यह है कि यह बिना पेड प्रमोशन के हुआ हैl अपने आप में यह जवाब है, इसे अंजाम ना समझ जाएगा, अभी तो यह आगाज हैl’

Sapna Chowdhary की यह पोस्ट भी वायरल हो गई थीl इसमें उन्हें इसी गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए देखा गया थाl इस वीडियो को 4 लाख 72 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैंl सपना चौधरी इसके पहले तेरी अंखियों का यो काजल गाने पर जमकर ठुमके लगा चुकी हैl उनका यह गाना काफी पसंद किया गया थाl इसके अलावा सपना चौधरी गजबण पानी नामक गाने पर भी ठुमका लगा चुकी हैl इस गाने को भी लोगों ने काफी पसंद किया थाl

Abdul Razik
Abdul Razik
Editor

Abdul Razik is an entertainment writer at News Zebra, covering Bollywood and the wider entertainment world with a focus on accurate, engaging storytelling.