Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

बला की खूबसूरत है ‘द ग्रेट खली’ की पत्नी, बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी देती हैं मात

डब्लूडब्लूई के पूर्व रेसलर “द ग्रेट खली” की पत्नी को देख आप सभी के दिल में खलबली मच जाएगी, डब्लूडब्लूई के पूर्व रेसलर ‘द ग्रेट खली’ ऐसे रेसलर हैं, जिन्होंने डब्लूडब्लूई में अंडरटेकर, जॉन सीना, केन जैसे कई फाइटर्स को धूल चटाई है.

इनका रियल नाम दलीप सिंह राणा है और वह हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के निवासी हैं, वह डब्लूडब्लूई में ‘वर्ल्ड हैवीवेट’ खिताब जीतने वाले भारत के एक मात्र पहले फाइटर के नाम से जाने जाते हैं, आज हम आपको खली की पर्सनल लाइफ से रूबरू कराएंगे.

The Great Khali's Love Story With His Wife, Harminder Kaur Shows Rare Side Of This Wrestling Giant

खली की पत्नी का नाम हरमिंदर कौर है, जो जालंधर के नूरमहल की निवासी हैं, हरमिंदर कौर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया है, दोनों की हाइट और वेट में अंतर होने के बाद भी खली और हरमिंदर के बिच बॉन्डिंग बहुत अच्छी है.

शादी के कुछ समय बाद ही खली ने रेसलिंग में अपना कदम रखा जिसके बाद खली को सब जानने लगे, खली की पत्नी बेहद खूबसूरत है, इनके आगे अच्छी–अच्छी हसीनाएं फ़ैल है, खली की एक बेटी भी है, शादी के 12 साल बाद फरवरी 2014 में इनके घर एक बेटी का जन्म हुआ, इनकी बेटी का नाम अवलीन राणा है, जो अब 8 साल की हो चुकी है.

हरमिंदर कौर राणा अपनी बेटी को अपने पति की तरह पहलवान बनता हुआ देखना चाहती हैं, इंस्टाग्राम पर खली कई बार अपनी बेटी के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहे है, द ग्रेट खली के एक इंटरव्यू के मुताबिक वह काफी रोमांटिक हैं और घर में अपनी पत्नी को सरप्राइज देते हैं.

उन्हें जब भी मौका मिलता है वह अपनी पत्नी के लिए एक पार्टी भी प्लान करते हैं, जब फिल्में दिखाई जाती हैं तो उनका कहना है कि वह भीड़–भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचते हैं ताकि उनके परिवार को कोई परेशानी न हो. क्योंकि लोग जबरदस्ती उनकी फोटो खींचने लगते हैं.

खली का शरीर बहुत विशाल है इसलिए इनके कद का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल है, खली खाने पर बहुत ज्यादा खर्च करते हैं, खली ने इंटरव्यू के समय कहा कि वह रोजाना 5 किलो चिकन खाते हैं. इसके अलावा उनकी डाइट में 55 अंडे और 10 लीटर दूध भी होते है, चीट डे पर वे कम से कम 60-70 भटूरे खाते हैं, उन्हें चिकन करी और एग करी खाना बहुत ज्यादा पसंद है, खली बेहद ही स्वादिष्ट खाना बनाते हैं.

खली की हाइट 7 फीट 1 इंच है और उनका वजन 150-160 किलो के बीच बताया जाता है, खली ने पैरों में 20 नंबर का जूता पहनते है, खली के हाथ का पंजा इतना बड़ा होता है कि सामान्य व्यक्ति के दोनों हाथ भी एक हाथ के बराबर नहीं होते, खली के पास जॉबर्स हैं जो कपड़े और जूतों के लिए अलग–अलग ऑर्डर देते हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.