Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

Gauri Khan चाहती थीं हो जाएं Shah Rukh Khan की सारी फिल्में फ्लॉप? वजह है शॉकिंग

Gauri Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान की पत्नी गौरी खान किसी नामचीन एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. गौरी खान (Gauri Khan) एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ-साथ एक नामी प्रोड्यूसर भी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी कभी ऐसी दुआ करती थीं कि उनके पति की फिल्में फ्लॉप हो जाएं. एंटरटेनमेंट खबरों की मानें तो गौरी ऐसा इसलिए करती थीं कि शाहरुख को फिल्मों से छुटकारा मिले और वह जल्द से जल्द दिल्ली लौट सकें.

मुंबई जाना गौरी को नहीं आया था पसंद!

गौरी खान (Gauri Khan Movies) ने अबू जानी और संदीप खोसला संग एक पुराने इंटरव्यू में इस बात को कबूल किया था कि ये सच नहीं है कि वह हमेशा अपने पति शाहरुख खान के लिए एक मजबूत स्पोर्ट बनी हैं. गौरी ने अपनी बात रखते हुए कहा था- वह शाहरुख के बॉम्बे आने पर खुश नहीं थीं, उन्हें तो असल में पता ही नहीं लगा कि कब शाहरुख इतने बड़े स्टार बन गए. गौरी ने कहा- शुरुआत में बॉम्बे आना, फिल्में और बाकी चीजें उनके लिए किसी शॉक की तरह थीं.

चालती थीं फ्लॉप हो जाए फिल्में!

गौरी खान (Gauri Khan Net Worth) ने इंटरव्यू में बताया था कि यह बहुत मुश्किल था, वह असल में चाहती थीं कि उनकी (शाहरुख की) फिल्में फ्लॉप हो जाएं. क्योंकि उन्हें लगता था कि फिल्में पिटेंगी तो हम वापस दिल्ली चले जाएंगे.

21 की उम्र में शादी

गौरी खान (Shah Rukh Khan Wife Gauri Khan) ने खुलासा करते हुए कहा था, जब उनकी शादी हुई थी तब वह 21 साल की थीं और तब उनके लिए फिल्में क्या चीजें किस तरह होती हैं, सबकुछ नया था. गौरी का कहना था, तब उनके लिए ऐसा था कुछ भी चलना नहीं चाहिए और शाहरुख की हर चीज  फ्लॉप हो जाए. गौरी ने बताया उन्हें समझ ही नहीं आता था कि आखिर क्या हो रहा है, ‘दीवाना’ अच्छी चली थी फिर जब तक कुछ समझ पाते तो ‘दिलवाले’ आ गई. और उन्हें पता ही नहीं लगा कि शाहरुख कब इतने बड़े स्टार बन गए.

जो चीज छू दे वह सोना बन जाती…

गौरी खान (Gauri Khan Net Worth) ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, शाहरुख बचपन से ही, स्कूल के दिनों में, कॉलेज में हमेशा टॉप पर रहे हैं. फिर चाहे फुटबॉल रहे, हॉकी या थिएटर. उनके (गौरी) लिए ऐसा था जिसे वह (शाहरुख) हाथ लगा देते वह सोना हो जाती…गौरी ने कहा, उन्होंने शायद सही इंसान चुन लिया, वह बहुत लकी हैं कि उन्हें शाहरुख मिले.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.