Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

कौन हैं 500 करोड़ नेटवर्थ वाले सबसे अमीर कॉमेडियन, 1100 फिल्में कर बना चुके हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

कौन हैं 500 करोड़ नेटवर्थ वाले सबसे अमीर कॉमेडियन, 1100 फिल्में कर बना चुके हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

फिल्मी दुनिया में बहुत से कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने बहुत छोटे रोल से अपने करियर की शुरूआत की और आज सिनेमा की दुनिया में बुलंदियों पर पहुंच गए चुके हैं। ऐसे ही शख्सियत में से एक हैं जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर ब्रह्मानंदम। साउथ सिनेमा के स्टार ब्रह्मानंदम को उनकी अदाकारी के लिए जाना जाता है। एक्टर हर दूसरी और तीसरी साउथ फिल्म में नजर आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रह्मानंदम एक हजार से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं सबसे अधिक फिल्में करने के लिए एक्टर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। यह रिकॉर्ड 2007 में एक ही भाषा में 700 से अधिक फिल्मों में अभिनय करने के लिए दर्ज किया गया था।

इतना ही नहीं सिनेमा में ब्रह्मानंदम के योगदान को देखते हुए उन्हें 2009 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। ब्रह्मानंदम का जन्म आन्ध्रप्रदेश के साटेनापल्ली जिले के मुपल्ला गांव में 1 फरवरी 1956 को हुआ था। उनके परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब थी। ब्रह्मानंदम के लिए जिस मुकाम पर आज वह हैं यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। एक्टर का बचपन भले ही गरीबी में बीता हो लेकिन आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

ब्रह्मानंदम हैं इतने करोड़ संपत्ति के मालिक

कॉमेडियन ब्रह्मानंदम की संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक , 2023 में ब्रह्मानंदम की नेटवर्थ लगभग 60 मिलियन यूएस डॉलर है, जो भारतीय रुपये में करीब 500 करोड़ रुपये है। ब्रह्मानंदम साउथ इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। जो एक फिल्म का 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। ब्रह्मानंदम अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक भी हैं। इसके अलावा वह टीवी विज्ञापन के लिए तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। इस हिसाब से एक्टर की सालाना इनकम 24 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

एक्टर का कार कलेक्शन

बता दें कि एक्टर को गाड़ियों काफी शौक है। उनके पास मर्सिडीज बेंज, इनोवा, ऑडीक्यू7 और ऑडीआर8 जैसी लग्जरी कारें हैं। कॉमेडियन के पास एक आलीशान घर हैदराबाद के जुबली हिल्स में है। इसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। इसके अलावा ब्रह्मानंदम के पास रुइया पार्क, जुहू में और मड द्वीप पर दो अन्य शानदार बंगले भी हैं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.