Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जवान के डायरेक्टर एटली बोले,शाहरुख खान और थलपति विजय के साथ 3000 करोड़ वाली फिल्म बनाएंगे

“Shahrukh Khan मेरी मां की तरह हैं, Thalapathy Vijay मेरी पत्नी की तरह हैं.”

Jawan के डायरेक्टर Atlee से पूछा गया कि उन्हें अगले प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख़ ख़ान और थलपति विजय में से किसी को चुनना पड़े, तो वो किसके साथ जाएंगे. इस पर एटली ने शाहरुख़ और विजय की तुलना अपनी मां और पत्नी से कर दी. उन्होंने कहा,

”मैं उन दोनों को चुनूंगा. मैं बॉक्स ऑफ़िस में 3,000 करोड़ रुपए कमाने का विश्वास रखता हूं. इसलिए एक मेरी मां की तरह और दूसरा मेरी पत्नी की तरह है. मैं उन्हें पीछे नहीं छोड़ सकता और मुझे उन दोनों के साथ रहना होगा. मैं आज जहां हूं वह थलपति विजय की वजह से हूं. उन्होंने मुझे बैक-टू-बैक फिल्में दी हैं. बेशक, मैंने उन्हें हिट फिल्में दी हैं. लेकिन उन्होंने सचमुच मुझ पर भरोसा किया.”

शाहरुख़ ख़ान और ‘जवान’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,

“देशभर में ऐसे कई डायरेक्टर हैं, जिन्हें अगर शाहरुख़ ख़ान काम करने के लिए कहते तो वो हां कह देते. लेकिन उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और अब तक मुझे नहीं पता कि क्यों? यह उनका भरोसा ही है जिसने मुझे ‘जवान’ को पूरी ज़िम्मेदारी और प्यार से बनाने पर मजबूर किया. हमने 2019 में शुरुआत की. वो चेन्नई आए और हमारे ऑफिस में एक मीटिंग हुई. वापस जाते समय शाहरुख़ ने मुझे बताया कि वह एक IPL का मैच देखने जा रहे हैं. क्या मैं भी उनके साथ चलना चाहूंगा. मैंने उनसे कहा कि अगर मैं साथ जाऊंगा, तो कुछ ख़बर या फोटो सामने आएगी. इस पर उनका जवाब था, ‘हां, हम साथ काम कर रहे हैं. दुनिया को जानने देते हैं. शाहरुख़ की इस इमेज ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी और वो है ‘जवान’.”

एटली कुमार उन चुनिंदा साउथ फिल्म डायरेक्टर्स में से एक हैं जो बॉलीवुड में सफल रहे हैं. उन्होंने साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के साथ कई फ़िल्मों में काम किया है. अब उन्होंने ‘जवान’ के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ ख़ान के साथ काम किया है. फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 1103.27 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. इंडिया में सभी भाषाओं को मिलाकर ‘जवान’ ने अब तक 625 करोड़ रुपए के आसपास बिज़नेस कर लिया है. इसमें से 560 करोड़ रुपए फिल्म के हिंदी वर्ज़न से आए हैं.

‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियमणि और सान्या मल्होत्रा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.