Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब इंटीमेट सीन के दौरान इस एक्टर ने काट ​लिए थे माधुरी दीक्षित के होंठ, लिप लॉक सीन से मच गया था बवाल

Madhuri Dixit Vinod Khanna lip lock scene: बॉलीवुड फिल्मों के कई इंटीमेट सीन ऐसे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा दिया था। इन सीन्स को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला है। एक ऐसा ही सीन बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना की फिल्म का रहा है। दोनों ने एक साथ फिल्म ‘दयावान’ में काम किया था। इस फिल्म में उनके बीच कई रोमांटिक सीन फिल्माए गए थे, लेकिन उनका किसिंग सीन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। विनोद खन्ना (Vinod Khanna) माधुरी को किस करते-करते इतने बेकाबू हो गए थे कि उनके होंठ ही जख्मी कर दिए थे। इस सीन के लिए माधुरी को भारी रकम मिली थी।

किसिंग सीन में बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना

साल 1988 में आई फिल्म ‘दयावान’ में माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोनों ने इस फिल्म में अपने कई सीन्स से पर्दे पर आग लगा दी ​थी। इसी फिल्म के सीन में विनोद खन्ना को माधुरी दीक्षित को किस करना था। दोनों के बीच ये किस सीन थोड़ा लंबा था। ऐसे में विनोद उस सीन में इनता ज्यादा खो गए कि उन्हें होश ही नहीं रहा। वो इस कदर बेकाबू हो गए कि उन्होंने माधुरी के होंठ ही काट लिए थे। फिल्म के इस इंटीमेट सीन ने तहलका मचा दिया था। इस सीन को लेकर माधुरी काफी ट्रोल भी हुई थीं।

इस सीन के लिए माधुरी को मिली थी इतनी मोटी रकम

रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के डायरेक्टर और​ दिग्गज एक्टर फिरोज खान ने इस फिल्म के लिए माधुरी को उस दौर में एक करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस दी थी। उन्हें इस बात का अंदाजा पहले ही था कि बाद में इस सीन को लेकर माधुरी आपत्ती जताएंगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही था। जब माधुरी ने इस सीन को फिल्म से हटाने की बात की तब फिरोज खान ने कहा कि आपको एक करोड़ ऐसे ही नहीं दिए गए हैं। इस सीन के बाद माधुरी काफी रोईं थीं और उन्हें इस सीन को करने का काफी अफसोस भी हुआ था।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.