Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब Raj Kundra की बहन Reena ने अपने पति और भाभी Kavita के अवैध संबंध पर दी थी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस समय अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) और दो बच्चों वियान व समीशा के साथ अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। शिल्पा ने 2009 में राज से शादी की थी। हालांकि, शिल्पा से राज की दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी कविता कुंद्रा से की थी। उनकी पिछली शादी एक बुरे नोट पर खत्म हुई थी, क्योंकि राज का कहना था कि उनकी तत्कालीन पत्नी उनके जीजा के साथ मिलकर उन्हें धोखा दे रही थीं।

जब राज कुंद्रा ने पूर्व पत्नी पर जीजा संग मिलकर धोखा देने का लगाया आरोप

वैसे तो राज कुंद्रा ने शायद ही कभी अपने अतीत के बारे में बात की हो, लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने पहली बार अपने पास्ट के बारे में खुलकर बात की थी, खासकर पूर्व पत्नी कविता के साथ अपनी टूटी हुई शादी के बारे में। राज ने ‘ईटाइम्स’ के साथ एक साक्षात्कार में इसके पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा था, “इतने सालों के बाद वास्तव में जो हुआ उसके बारे में सच बोलने में सक्षम होने से मुझे बहुत हल्का महसूस हो रहा है! मेरी मां ने मेरी पूर्व पत्नी और बहन के पति को कई बार आपत्तिजनक स्थितियों में रंगे हाथों पकड़ा था। यहां दो परिवार बर्बाद हो गए। उन्होंने इस बारे में एक बार भी नहीं सोचा!”

raj kundra

जब राज कुंद्रा की बहन रीना कुंद्रा ने पति द्वारा चीट किए जाने पर दी थी प्रतिक्रिया

एक तरफ जहां कविता के अपनी ननद के पति के साथ अवैध संबंध से राज कुंद्रा का रिश्ता टूट गया था, वहीं राज की बहन रीना कुंद्रा (Reena Kundra) के लिए भी स्थिति वैसी ही थी। रीना कुंद्रा को भी अपने बेवफा पति वंश का खामियाजा भुगतना पड़ा, जिससे वह बहुत प्यार करती थीं। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए रीना ने ‘पिंकविला’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा था, “मैं कविता को अपनी बड़ी बहन की तरह मानती थी। मैं उनसे प्यार करती थी और उन पर भरोसा करती थी। वह और मैं बहुत करीब थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह मेरे साथ ऐसा कर सकती हैं। यह हृदयविदारक था।”

raj kundra

जब राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी कविता ने अपनी टूटी शादी के लिए शिल्पा को ठहराया था दोषी

जहां एक ओर, राज ने कविता पर धोखा देने का आरोप लगाया था, वहीं कविता ने उनकी शादी तोड़ने के लिए शिल्पा शेट्टी को जिम्मेदार ठहराया था। ‘द डेली मेल’ के साथ एक साक्षात्कार में कविता ने कहा था, “मैं उनकी एक साथ की तस्वीरें देखती हूं और सोचती हूं, वह मेरे पति के साथ हैं, वह मेरी जिंदगी जी रही हैं। जब मैं हमारी शादी को फिर से जोड़ने की कोशिश कर रही थी, वह लगातार शिल्पा के बारे में बात कर रहे थे, जैसे कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हमारे साथ क्या हुआ, क्योंकि उन्हें मुझसे बेहतर, होशियार और अधिक फेमस कोई मिल गया था। अब वह मुझ पर तलाक के लिए दबाव डालने लगे हैं। मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने किसी और से शादी करने की योजना बनाई है, लेकिन उन्होंने सवाल टाल दिया था।”

raj kundra

जब शिल्पा को दोषी ठहराने के लिए राज कुंद्रा ने कविता को दिया था जवाब

हालांकि, जब कविता ने अपनी टूटी शादी के लिए शिल्पा को दोषी ठहराया, तो राज ने कविता के इन आरोपों को खारिज करते हुए शिल्पा और उनके परिवार से माफी भी मांगी थी। एक पब्लिक इवेंट में उसी पर प्रतिक्रिया देते हए राज ने कहा था, “मुझे दुख है कि मेरी व्यक्तिगत स्थिति के कारण मेरी पूर्व पत्नी ने एक सेलिब्रिटी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। मैं इस मौके पर अपनी पूर्व पत्नी के आरोपों के लिए शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार से माफी मांगना चाहूंगा।”

raj kundra

फिलहाल, अपने पति और भाभी के संबंधों पर दी गई राज की बहन की प्रतिक्रिया के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.