Thu, Oct 29, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

दीया मिर्जा ने पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें

दीया मिर्जा पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है. अब शादी के करीब 1 महीने बाद वो अपने पति वैभव के साथ हनीमून के लिए रवाना हुई है, इस दौरान उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है. लेकिन इसके साथ ही दीया लोगों को वक्त वक्त पर प्रदूषण से होने वाले नुकसानों के बारे में जागरुक करती रहती है. हाल ही उन्होंने इसके लिए एक नया ट्वीट किया और लिखा कि, प्रदूषण से पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर बहुत बुरा असर पड़ता है.

प्रदूषण की वजह से पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को हो रहा है नुकसान

दीया ने हाल ही में ये ट्वीट किया जिसमें उन्होंने रिसर्च पर आधारित एक रिपोर्ट को टैग करते हुए लिखा कि, पर्यावरण में मौजूद जहरीले रसायन से शुक्राणुओं की संख्या और टेस्टिकल्स पर असर पड़ रहा है, जिससे पुरुषों के प्राइवेट पार्ट पर बुरा असर पड़ रहा है. दीया ने आगे लिखा कि, इस जानकारी के बाद अब शायद लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक होंगे.दीया का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  और लोग भी इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

1 महीने पहले ही दीया वैभव से की है शादी

आपको बता दें कि दीया हमेशा ही अपने ट्वीट के जरिए लोगों को प्रकृति का महत्व भी समझाती है.वहीं इससे पहले साल की शुरुआत में ही दीया ने कहा था कि COVID-19 महामारी सभी के लिए एक वेकअप कॉल है. और अब हम सभी को पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए.बताते चलें कि दीया ने कुछ वक्त पहले ही बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी की है. और शादी के एक महीने बाद ये दोनों अब हनीमून के लिए मालदीव पहुंचे हैं.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.