Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

‘मैं मर्दों को सारे मजे करते देख बोर हो गई हूं, से’क्स कॉमेडी फ‍िल्म करने में शर्म नहीं आती’ बोलीं भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में शाहनाज गिल, कुशा कपिला, डॉली सिंह और शिबानी बेदी अहम रोल में हैं. लड़कियों की फौज के साथ फिल्म में अनिल कपूर और करण कुंद्रा भी दिखाई देने वाले हैं. रिलीज से पहले भूमि पेडनेकर, शहनाज ने फिल्म की गर्ल गैंग के साथ ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2023’ में शिरकत की और वुमन सेक्सुएलिटी पर खुलकर बात की.

से-क्स कॉमेडी में काम करने पर हुई झिझक?

भूमि पेडनेकर बोलीं- मैंने इस फिल्म को साइन करने से पहले बिल्कुल नहीं सोचा. रिया ने जब मुझे फिल्म का नरेशन दिया तो मैंने कहा थैंक गॉड ये फिल्म मुझे ऑफर हुई है. मैं लंबे समय से फ्रंट फुट कॉमेडी करने के लिए बेकरार थी. मैं मर्दों को सारे मजे करते देखकर बोर हो गई हूं. हम हमेशा मर्दों को ही से-क्स कॉमेडी फिल्म करते देखते हैं.

स्टीरियोटाइप तोड़कर खुश हैं भूमि

मैं ऐसी फिल्म का इंतजार कर रही थी, जिससे मैं स्टीरियोटाइप ब्रेक कर सकूं और इस फिल्म से मैंने किया. लोग मुझसे पूछते थे कि क्या तुम स्मॉल टाउन की फिल्में करके बोर नहीं होतीं. लेकिन इस फिल्म में मैंने मॉडर्न इंडियन वुमन का रोल प्ले करके स्टीरियोटाइप तोड़ा है. महिलाओं के से-क्सुअल प्लेजर दिखाने के अलावा भी फिल्म में बहुत कुछ है. इस फिल्म का हिस्सा होना बहुत एंमपावरिंग है. शायद हम इन सब चीजों के बारे में ओपनली बात नहीं कर पाते हैं, लेकिन सिनेमा के जरिए मैसेज दे सकते हैं.

फिल्म देखकर मां ने कैसे किया रिएक्ट?

मैंने ये फिल्म अपनी मां के साथ देखी. परिवार को बहुत मजा आया. डॉली की मां ने फिल्म देखकर कहा- सोच बड़ी होनी चाहिए. इस फिल्म में कॉमेडी है. ये फिल्म हंसाते-हंसाते बहुत कुछ कह जाएगी. फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जहां आपको लगे ये क्या कर रहे हैं?

मेरा कैरेक्टर फिल्म में एक मेस है, जिसके कई ब्रेकअप, हार्ट ब्रेक होते हैं. लव लाइफ को दूसरा चांस देती है, लेकिन फिर दिल टूट जाता है. मूड स्विंग्स होंगे और बहुत कुछ. फिल्म में सबने बहुत शानदार काम किया है.

किससे इंस्पायर होकर रिया कपूर ने बनाई से-क्स कॉमेडी फिल्म?

मैंने हमेशा अपनी लाइफ में महिलाओं को काफी फनी पाया है. मेरी मां की उम्र की महिलाओं ने मुझे काफी इंस्पायर किया है. मैं, मेरी मां और उनकी दोस्तों के बीच बड़ी हुई हूं. मैंने उनकी फनी साइड देखी है. मैंने मां और दादी को स्टैंडअप कॉमेडी की तरह फनी स्टोरीज सुनाते देखा है. वहीं मेरी इंस्पिरेशन थीं.

मुझे लड़कियों के साथ काम करना पसंद है. उनके साथ काम करना ज्यादा आसान होता है, लड़कियां काफी पैशनेट होती हैं. उनमें ईगो कम होती है. ये मेरा एक्सपीरियंस है. जब मैंने खूबसूरत बनाई, तब मुझे एसास हुआ कि मुझे वुमन सेंट्रिक फिल्में बनानी चाहिए.

सेट पर लड़कियों के बीच हुई कैटफाइट?

इसपर शिबानी ने कहा- पहले दिन से अब तक मुझे यही फील हुआ कि जो भी फीमेल फिल्म का हिस्सा हैं, वो एक दूसरे को सपोर्ट कर रही हैं. कोई कॉम्प्टिशन- इन्सिक्योरिटी नहीं थी. भूमि ने सेट पर सिस्टरहुड की वाइब सेट की. रिया और बाकी सारी लड़कियों की एनर्जी ने सेट पर एक खास माहौल बनाया.

ट्रोल पर कैसे रिएक्ट करती हैं शहनाज?

शहनाज बोलीं- मैं ट्रोल्स को जवाब नहीं देती हूं, मुझे लगता है कि साइलेंस बेस्ट रिप्लाई है. लेकिन जब भी कोई पूछता है मैं ट्रोल्स से कैसे डील करती हूं तो मुझे बताना पड़ता है, अगर ना बताऊं तो फिर उन्हें रूड लगेगा.

शहनाज ने फिल्म  ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ में बो-ल्ड कपड़े पहने हैं, जिसपर उन्हें ट्रोल किया गया. इसपर वो बोलीं- लोगों का शॉक लगा है कि शहनाज छोटे कपड़े क्यों पहन रही है? मुझे लगता है लोगों को अपनी सोच बदलनी चाहिए. कपड़े चाहें छोटे हो या बड़े उनसे फर्क नहीं पड़ता. मैं कहूंगी मेरे साथ बैठो. मुझे पता है मेरे फैन बन जाओगे.

शहनाज आगे बोलीं- जब मैं निगेटिव कमेंट्स देखती हूं, तो मुझे लगता है मैंने कुछ कमा लिया है, क्योंकि जो लाइफ में कुछ बड़ा करते हैं उन्हें ही हेट मिलता है, तो मैं ट्रोलिंग को पॉजिटिवली लेती हूं.

तलाक पर ट्रोल हुईं कुशा कपिला का हेटर्स को जवाब

ट्रोलिंग पर कई बार मुझे बुरा लगता है. मैं रोती भी हूं. लेकिन मैं इसे आधा घंटा देकर अपनी लाइफ में मूव ऑन कर लेती हूं. अपनी पर्सनल इनफॉर्मेशन शेयर करके मैं बुली हुई हूं. लेकिन मुझे खुशी है कि इसे मैंने अपनी टर्म्स पर शेयर किया. आपको ब्लाइंडर्स लगाने पड़ते हैं. मैं कहूंगी अपसेट होना आम बात है. मैं यही सलाह दूंगी कि रोकर अपना दिल हलका करो. मैं फेक पॉजिटिविटी में यकीन नहीं रखती. महिलाएं बेटर एंटरटेनर होती हैं. महिलाओं को हेट देकर लोग एंटरटेन होते हैं.

फिल्म का हिस्सा बनना खुशकिस्मती- डॉली सिंह

मेरे लिए रिया कपूर की फिल्म का हिस्सा बनना बड़ी अपॉर्चुनिटी थी. फिल्म जैसी ही मिली मैंने उसे ग्रैब कर लिया. स्क्रिप्ट हर महिला से रिलेट करती है. मुझे खुशी है कि इस तरह की फिल्म बनी है. इस तरह के इश्यू को सामने लाना बहुत अमेजिंग बात है. मेरी मां-पिता गांव से हैं, तो मैं थोड़ी चिंता में थी कि वो क्या सोचेंगे, लेकिन जब उन्होंने फिल्म देखी तो उन्होंने बहुत एन्जॉय किया. मेरे पेरेंट्स फिल्म में काफी इन्वॉल्व थे.

बो-ल्ड फिल्म का हिस्सा बनने पर क्या बोलीं शहनाज?
मुझे गं-दी बातें अच्छी लगती हैं. मुझे उल्टा काम करना पसंद है. मुझे बॉलीवुड में काम करना है. जब मुझे पता चला कि रिया कपूर की फिल्म में काम करना है और कैरेक्टर अलग है, तो मैंने सोचा काफी मजा आएगा. ये मेरी शुरुआत है. बॉलीवुड में आगे बढ़ना चाहती हूं. ये टॉपिक डिस्कस होना बहुत जरूरी है. ऐसी फिल्में बनती हैं, लेकिन इंडिया में भी इस तरह की फिल्में बनना बहुत जरूरी है.

फिल्म से शहनाज ने क्या सीखा?

मैंने ये सीखा कि एक एक्टर के तौर पर मुझे अभी अपने अंदर बहुत इंप्रूवमेंट करनी है. मुझमें अभी बहुत कमियां हैं. मैं और सीखना चाहती हूं. मेरे परिवार में तो शुरुआत से ही ओपन कंवर्सेशन होता है. इसलिए मैं इतनी बिंदास हूं. मेरी मां, भाई मेरे लिए दोस्त जैसे हैं. मुझे लगता है कि इस मूवी के जरिए लोग थोड़ा खुल सकते हैं. पर अभी भी ज्यादा नहीं खुल पाएंगे. लेकिन हां कॉमेडी के जरिए शुरुआत हुई है. मैं कहूंगी फिल्म देखकर आओ. ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. इससे शुरुआत हुई है. ऐसी फिल्में और बनेंगी तो हमारे अंदर जो ट्रॉमा है उसकी थैरेपी होगी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.