Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

आर्यन खान के D’Yavol X के जैकेट थोड़ा सा 1000- 2000 वाले भी बना दो…? फैन के सवाल पर शाहरुख खान का जवाब देख हंसेंगे आप

नई दिल्ली: हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने अपना लक्जरी स्ट्रीटवियर ब्रांड D’YAVOL X का कलेक्शन लॉन्च किया था, जिसके ऊंची कीमतों के बावजूद वह पूरा बिक गया था. हालांकि सोशल मीडिया पर इस कपड़ों की कीमतों को लेकर मीम्स वायरल हुए थे. लेकिन फैंस, फैमिली और दोस्तों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था. इसी बीच जवान के पोस्टर रिलीज पर शाहरुख खान के आस्क एसआरके सेशन में फैंस ने किंग खान से ब्रांड के सस्ते कपड़े का कलेक्शन लॉन्च करने के लिए कहा, जिस पर उन्होंने भी रिएक्शन दिया है.

आस्क एसआरके सेशन में एक फैन ने पूछा कि  “ये D’Yavol X के जैकेट थोड़ा सा 1000- 2000 वाले भी बना दो…वो वाले खरीदने में तो घर चला जाएगा #AskSRK, इस पर जवाब देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, “ये D’Yavol X वाले लोग मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे… कुछ करता हूं..!! एक्टर के इस जवाब पर फैंस ने भी खूब रिएक्शन दिए हैं.

आर्यन खान का लक्जरी ब्रांड कलेक्शन 30 अप्रैल को लॉन्च हुआ था, जिसमें हर एक जैकेट की कीमत 2,00,555 रुपये थी. हालांकि महंगी कीमत होने के बावजूद घंटों में ही यह पूरा कलेक्शन बिक गया, जो कि हैरानी वाली बात थी.

गौरतलब है कि इस स्ट्रीटवियर कपड़ों के ब्रांड के एड को जहां आर्यन खान ने डायरेक्ट किया था तो वहीं इसमें वह खुद पिता शाहरुख खान के साथ एक्टिंग करते हुए दिखे थे. इस पर फैंस भी काफी एक्साइटेड हुए थे. इतना ही नहीं सेलेब्स करण जौहर, गौरी खान, सुहाना खान, आलिया भट्ट ने इस विज्ञापन पर अपना रिएक्शन दिया था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.