Sat, Oct 24, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के साथ एक सीन करने के बाद रात भर रोती रही थीं स्मिता पाटिल, ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत

Smita Patil Romantic Scene With Amitabh Bachchan: 80 के दशक में स्मिता पाटिल ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. स्मिता  ‘बाजार’, ‘अर्थ’, ‘आक्रोश’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहीं. स्मिता पाटिल ने राज बब्बर से शादी की और पहले बच्चे प्रतीक बब्बर के जन्म के बाद ही डिलीवरी में आए कॉम्पलिकेशन के बाद उनका मात्र 31 साल की उम्र में निधन हो गया. 1982 में अमिताभ बच्चन के साथ आई ‘नमक हलाल’ भी एक्ट्रेस की हिट फिल्म थी. इस फिल्म के गाने ‘आज रपट जाएं’ में दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी. हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस गाने की शूटिंग के बाद घर आकर स्मिता फूट-फूटकर रोई थीं.

रोमांटिक सीन से घबराईं स्मिता 
दरअसल, इस गाने में स्मिता के अमिताभ के साथ कई रोमांटिक सीन थे. बारिश में भीगते हुए दोनों को कुछ सेंसेशनल सीन देने थे, जिसके लिए एक्ट्रेस कंफर्टेबल नहीं थीं. एक्ट्रेस ने जैसे-तैसे गाने की शूटिंग तो कर ली, लेकिन घर आने के बाद वे अपनी मां के गोद में रातभर जमकर रोती रहीं. स्मिता को अमिताभ के साथ रोमांटिक सीन करने का पछतावा था. एक्ट्रेस इसके बाद गुमसुम रहने लगी थीं. जब इस बात की जानकारी अमिताभ को हुई तो उन्होंने स्मिता को समझाया कि वे इस तरह से परेशान न हों, क्योंकि यह गाने और स्क्रिप्ट की डिमांड थी.

अमिताभ ने एक्ट्रेस को समझाया
अमिताभ बच्चन ने स्मिता पाटिल को सहज महसूस करवाया और एक्ट्रेस ने उनकी बात समझी. गाने की शूटिंग पर स्मिता गईं और अच्छे से शूटिंग पूरी की. इसके बाद अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल के बीच गहरी दोस्ती हो गई थी. नमक हलाल प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसके बाद बिग और स्मिता एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.