Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

तैमूर ने सबके सामने उठाया पिता Saif Ali Khan पर हाथ, VIDEO देख लोग बोले- ‘तमीज सिखाओ’

नई दिल्ली: बॉलीवुड के पावर कपल सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का जबसे जन्म हुआ है तब से लगातार वह सुर्खियों में छाए रहते हैं. वह देश के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले बच्चे के तौर पर भी पहचाने जाते हैं. लेकिन अब इस क्यूट बच्चे ने कुछ ऐसा काम कर दिया है कि लोग उनके घरवालों पर गुस्सा जता रहे हैं.

पिता पर उठाया हाथ 

दरअसल, सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने तैमूर और सैफ का एक वीडियो शेयर किया है. जिसे देखकर समझ आ रहा है कि तैमूर अब काफी  गुस्सैल हो गए हैं. इस वीडियो में वह अपने पिता से नाराज नजर आ रहे हैं. साथ ही वह थोड़ी ही देर में सैफ पर हाथ भी उठा देते हैं. ये देखकर यूजर्स ने सैफ-करीना को काफी खरी-खोटी सुनाई हैं. देखिए ये वीडियो…

तमीज सिखाने की दी सलाह

इस वीडियो को देखने के बाद इसपर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है. लोग यहां तैमूर पर नहीं बल्कि सैफ और करीना पर भड़क रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘थोड़ी तमीज सिखा लो.’ दूसरे ने लिखा है, ‘99% तो मैंने इसे गुस्से में ही देखा है.’ वहीं एक और ने लिखा है, ‘अच्छी परवरिश का नतीजा.’

बीते साल बने दूसरी बार पिता 

आपको याद दिला दें कि बीते साल करीना कपूर ने दूसरे बच्चे जेह को जन्म दिया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही ‘लाल सिंह चढ्ढा’ में नजर आएंगी. वहीं सैफ ‘आदिपुरुष’ में लंकापति रावण का किरदार निभाएंगे.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.