Mon, Oct 26, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

सेक्रेड गेम्स की एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 17 की उम्र में खो दी वर्जिनिटी, करीबी अंकल ने किया यौन शोषण

अभिनेत्री कुब्रा सैत को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से जाना जाता है। सीरीज में उन्होंने कुकू का रोल किया था। उन्होंने अपनी किताब ‘ओपन बुक’ में निजी जिंदगी के कई किस्से बताए। कुब्रा ने एक द’र्द’नाक किस्सा भी बताया जब किशोरावस्था में उनका यौ’न शो’षण हुआ था। यह सिलसिला ढाई साल तक चलता रहा। उनके साथ यह घटना उनके एक जान पहचान के व्यक्ति ने की जिसे वह अंकल कहती थीं। कुब्रा लिखती हैं कि कई साल बाद उन्होंने अपनी मां को इस बारे में बताया तो उनकी मां ने उनसे मांफी मांगी।

जान-पहचान का था शख्स

कुब्रा के लिए यह जिंदगी का ट्रॉमा था। उन्होंने लिखा, वह 17 साल की थीं। वह उन दिनों परिवार के साथ लगातार बैंगलोर (अब बंगलुरू) के एक रेस्टोरेंट जाती थीं। वहां का मालिक उनके और उनके भाई का करीबी बन गया। उस शख्स ने उनकी मां की आर्थिक तौर पर मदद की थी। कुब्रा ने बताया कि उस मदद के तुंरत बाद उस आदमी ने उनका यौ’न शो’षण करना शुरू कर दिया था। शख्स ने उनसे कहा कि वह उसे अंकल ना कहा करे।

मां के सामने किया था किस

टाइम्स ऑफ इडिया द्वारा कुब्रा की किताब का एक हिस्सा शेयर किया गया जिसमें लिखा है, ‘मेरी मां ने उसे पैसे लौटाने के बारे में सोचा तो मैं भी खुश थी। तभी उसका एक हाथ कार की पिछली सीट पर गया, जहां मैं बैठी थी और मेरी ड्रेस को खिसका दिया। वह मेरी जां’घों को सहलाते हुए मुस्कुरा रहा था। उस पल मैं हैरान थी। वह बार-बार हमारे घर आने लगा और मां उसके साथ हंसती। उसके लिए खाना बनाती। उनके सामने वह मेरे गाल को चूमता और कहता “ओह माई कुब्रती तुम मेरी फेवरेट लिटिल वन हो।“ मैं असहज होते हुए भी चुप थी।‘

होटल में किया था यौ’न शो’षण

कुब्रा ने उनके साथ हुए यौ’न शो’षण का जिक्र करते हुए कहा, शख्स उन्हें एक होटल ले गया, जहां उसने उनके होठों को चूमा और चेहरे पर हाथ फेरा। कुब्रा ने बताया कि वह हैरान और कन्फ्यूज थीं लेकिन वह एक शब्द नहीं बोल सकीं। वह लिखती हैं, ‘ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन हो रहा था, मुझे चिल्लाना चाहिए था लेकिन मैं नहीं कर सकी। मुझे मदद के लिए दौड़ना चाहिए था लेकिन मैं हैरान रह गई थी। उसका किस बढ़ता गया। उसने मुझे राजी किया कि मैं जो चाहती थी, वह मुझे बेहतर महसूस कराएगा। वह इसे दोहराता रहा और फिर उसने अपनी पैंट खोल दी। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि असल में ये क्या हो रहा है लेकिन मुझे यह याद है कि मैं सोच रही थी कि मैं अपनी वर्जिनिटी खो रही हूं। यह एक बड़ी बात थी लेकिन यह मेरा शर्मनाक सीक्रेट भी था।‘

शख्स ने दी थी ध’मकी

वह शख्स शादीशुदा था और उसका एक बच्चा था। वह उनके घर में वायरस की तरह बढ़ रहा था। कुब्रा ने कहा उनकी मां को इन सब चीजों के बारे कुछ पता नहीं था। उनके आस-पास ऐसा कोई नहीं था जिससे वो ये बातें बता सकती थीं। उस शखस ने उनको ध’मकी दी कि अगर उन्होंने अपने परिवार को अपने यौ’न शो’षण के बारे में बताया तो वह हमें खत्म कर देगा।

‘रेडी’ से किया था बॉलीवुड डेब्यू
कुब्रा सैत ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ से की थी। फिल्म में कुब्रा का रोल काफी छोटा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘जवानी जानेमन’, ‘सुल्तान’, ‘सिटी ऑफ लाइफ’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कुब्रा को पहचान नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ से मिली। आखिरी बार कुब्रा एपल टीवी प्लस की सीरीज फाउंडेशन में नजर आई थीं।

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.