Fri, Oct 30, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

10 साल बाद हनी सिंह संग शादी तोड़ने पर शालिनी ने तोड़ी चुप्पी, बोली- ससुर कपड़े बदलते हुए कमरे में…

चर्चित रैपर-सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) का उनकी पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) से तलाक हो गया है. लंबे समय से दोनों के बीच मटमुटाव की खबरें आ रही थीं. पिछले साल दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शालिनी ने हनी सिंह पर घ’रेलू हिंसा समेत दूसरी महिलाओं के साथ सं’बंध बनाने जैसे आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दाखिल की थी. रिपोर्ट की मानें तो दोनों के बीच हुए तलाक के बाद एक करोड़ रुपये पर समझौता हुआ है. दिल्ली की साकेत फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर एक करोड़ रुपये का चेक सील्ड लिफाफे में पत्नी को सौंप दिया है. 20 मार्च 2023 को मामले की अगली सुनवाई होनी है.

शालिनी तलवार ने हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी, लेकिन दोनों के बीच एक करोड़ पर समझौता हुआ. इनके रिश्ते काफी समय से खराब चल रहे थे. इतना ही नहीं दोनों के बीच आई खटास के बाद से ही शालिनी हनी सिंह से अलग रह रही थीं और अब तलाक के बाद इनके रास्ते पूरी तरह से अलग हो गए हैं.

शालिनी तलवार ने रैपर के खिलाफ घरेलू हिं’सा, यौ’न हिं’सा और मान’सिक उत्पीड़न का मामला दर्ज कर महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी.

शालिनी तलवार ने इससे पहले अपने बयान में हनी सिंह पर ची’टिंग करने का आरोप तो लगाया ही है साथ ही ससुर को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया। शालिनी ने बताया कि जब वो कपड़े बदलती थीं तो कभी-कभी नशे की हालत में उनके ससुर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे। हनी सिंह के लिए शालिनी का कहना है कि उनके अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे और वो एल्को’हल और ड्र’ग्स के एडि’क्ट भी हैं।

गौरतलब है कि हनी सिंह (Honey Singh) ने 2011 में शालिनी तलवार (Shalini Talwar) संग शादी की थी. स्कूल से दोनों का प्यार परवान चढ़ा था. लंबे अफेयर के बाद ये दोनों शादी के बंधन में बंधे. हनी सिंह के रैप गाने दुनियाभर में मशहूर हैं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दी है, इसके अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी उनके गाने सुनने को मिल चुके हैं.

 

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.