Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

क्या फातिमा सना शेख को डेट कर रहे हैं आमिर खान? फिर साथ काम करने से शुरू हुई चर्चा, ‘दंगल’ में बने थे एक्ट्रेस के पिता

नई दिल्ली. आमिर खान आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे. इस फिल्म में आमिर खान ने लीड रोल अदा करने के साथ ही इसको प्रोड्यूस भी किया था. इसे एक्टर का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया गया था, लेकिन जब इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला तो आमिर खान ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. तकरीबन डेढ़ साल के ब्रेक के बाद अब आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने को तैयार हैं. हाल ही में एक्टर ने अपने कई नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है.

आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि अब वह जल्द ही डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सनी देओल संग फिल्म ‘लाहौर 1947’ पर काम करने जा रहे हैं. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल अदा करेंगे जबकि आमिर खान सिर्फ प्रोडक्शन की कमान संभालेंगे. वहीं कुछ वक्त पहले आमिर खान ने ‘तारे जमीन पर’ की सीक्वल फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का भी ऐलान किया था.

‘सितारे जमीन पर’ से आमिर खान पर्दे पर वापसी करेंगे. इस फिल्म में वह लीड एक्टर और  प्रोड्यूसर दोनों की भूमिका अदा करने वाले हैं. इन सबके बीच अब पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान जल्द ही एक और फिल्म पर भी काम कर सकते हैं और इस फिल्म में एक्टर अपनी ‘दंगल’ को-स्टार फातिमा सना शेख संग लीड रोल में नजर आएंगे.

जल्द करेंगे शादी?
इस मीडिया रिपोर्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर आमिर खान और फातिमा सना शेख के अफेयर की खबरों ने तेजी पकड़ ली है. बता दें, जब आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक लिया था तब भी सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख संग एक्टर के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन सब चर्चाओं को महज अफवाह बताया था, लेकिन अब एक बार फिर ये चर्चा तेज हो गई है.

जानकारी के मुताबिक फातिमा का जन्म हैदराबाद में हुआ था. हालांकि उनकी परवरिश मुंबई में हुई.

फातिमा के पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वहीं उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं. यही वजह हैं कि फातिमा का परिवार इस्लाम धर्म को मानता है. जिसकी वजह से एक्ट्रेस का नाम फातिमा सना शेख रखा गया हैं.

दो फिल्मों में किया साथ काम
बता दें, आमिर खान और फातिमा सना शेख दो फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. ये जोड़ी ‘दंगल’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में साथ नजर आई थी. ‘दंगल’ बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी जबकि  ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ ढेर हो गई थी.

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.