Sat, Oct 31, 2026
🔍 ▶️
बॉलीवुड

जब फिल्म में ‘अ’श्ली’ल’ता’ पर उतर आए आमिर खान, हर हाल में चाहते थे हिट, सेट पर रो पड़े डायरेक्टर, डूब गए करोड़ों

माधुरी दीक्षित का हाथ देखने के बहाने उन्हीं के हाथ में थूंकने वाले आमिर खान, साल 2000 में एक फिल्म में नजर आए. इस फिल्म के लिए उन्होंने एक अ’श्ली’ल सीन करने की भी जिद पकड़ ली थी. डायरेक्टर के लाख समझाने के बाद भी वह नहीं मानें. फिल्म वो सीन शूट हुआ. फिल्म भी रिलीज हुई, लेकिन मेकर्स को करोड़ों की चपट लग गई. क्या है वो किस्सा चलिए आपको भी बताते हैं…

news18

आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है. एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले आमिर के फिल्मों के किस्से आपने सुने होंगे. शूटिंग के दौरान एक्टर अपने को-एक्ट्रेसेस के साथ खूब प्रैंक करते थे. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि 23 साल पहले आई एक फिल्म के लिए एक्टर ने एक ऐसी हरकत की, जिसके बाद सेट पर पहली बार डायरेक्टर भी फूट-फूटकर रोने लगे थे. फोटो साभार-@Imdb

news18

माधुरी दीक्षित का हाथ देखने के बहाने उन्हीं के हाथ में थूंकने वाले आमिर खान, साल 2000 में एक फिल्म में नजर आए. इस फिल्म के लिए उन्होंने एक अश्लील सीन करने की भी जिद पकड़ ली थी. डायरेक्टर के लाख समझाने के बाद भी वह नहीं मानें. फिल्म वो सीन शूट हुआ. फिल्म भी रिलीज हुई, लेकिन मेकर्स को करोड़ों की चपट लग गई. क्या है वो किस्सा चलिए आपको भी बताते हैं… फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

news18

हर फिल्म के बनते-बनते कई किस्से कहानियां बन जाती है. एक ऐसा ही किस्सा साल 2000 में आई धर्मेश दर्शन की फिल्म ‘मेला’ के दौरान बना. फिल्म के दौरान डायरेक्टर को एक्टर की जिद्द के आगे अपने घुटने टेकने पड़े. लेकिन उसका फायदा न मेकर्स को हुआ और न एक्टर को. दरअसल, धर्मेश दर्शन में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए. इन्हीं में से एक था, जब फिल्म के दौरान आमिर खान ‘अश्लीलता’ पर उतर आए थे.

news18

डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने बताया कि आमिर खान फिल्म ‘मेला’ को लेकर जरा भी गंभीर नहीं थे. उन दिनों वह सिर्फ अपने भाई फैसल खान का करियर संवारना चाहते थे. उन्होंने कहा कि ‘राजा हिंदुस्तानी’ के बाद वह इतने बड़े हो गए थे, उनमें व्यावसायिक प्रवृत्ति नहीं रही. आमिर ने ‘मेला’ की क्वालिटी पर भी ध्यान नहीं दिया, जिसके वजह से बाद में मुझे बहुत आलोचना झेलनी पड़ी. फोटो साभार-@Imdb

news18

उन्होंने बताया कि आमिर खान ‘मेला’ में कुछ ऐसे सीन्स करने को कह रहे थे, जो उनकी छवि के एकदम विपरीत थे. धर्मेश ने बताया कि आमिर खान ने ‘मेला’ में एक अश्लील सीन करने की भी जिद पकड़ ली थी. उस सीन को फिल्म में डालने के लिए आमिर, धर्मेश दर्शन को भी मनाने लगे थे. धर्मेश ने बताया कि आमिर खान ने वह अश्लील सीन हॉलीवुड फिल्म ‘डंब एंड डंबर’ में देखा था. फोटो साभार-@Imdb

news18

धर्मेश दर्शन ने कहा, ‘आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन फिल्म में आमिर का जॉनी लीवर के साथ एक यूरिन थेरेपी सीक्वेंस है.’ उन्होंने कहा कि मैं अपनी लाइफ में पहली बार रोया था. मैंने कहा कि कौन यकीन करेगा कि ये आमिर खान की फिल्म का सीक्वेंस है, तब आमिर ने मुझसे कहा था, ‘धर्मेश इतना बनावटी मत बनो.’ फोटो साभार-@Imdb

news18

फिल्म के डायरेक्टर ने आगे कहा कि ये सीन ‘अश्लील’ था, लेकिन उन्होंने इसे भारी मन से किया क्योंकि वह काम के प्रति प्रतिबद्ध थे. जहां आमिर ने अगले ही साल बैक-टू-बैक हिट ‘लगान’ और ‘दिल चाहता है’ के साथ फिल्मों में वापसी की, वहीं, ‘मेला’ ने फैसल के बॉलीवुड सपनों को प्रभावी ढंग से खत्म कर दिया था. ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. फोटो साभार-@Imdb

NewsZebra
NewsZebra
Editor

NewsZebra is a digital entertainment news platform delivering the latest Bollywood and entertainment news with a commitment to accuracy, fairness, and reader trust.